मुंबई के मशहूर इंटरनेशनल हेयर मेकअप आर्टिस्ट सलीम अंसारी देंगी प्रशिक्षण
रीवा। स्त्रियों को सौंदर्य बालों से ही निखरता है। शादी, पार्टी हो या फिर बाजार जाना हो तो महिलायें बालों को बखूबी सजाती संवारती है। रीवा में एक से बढ़ कर एक ब्यूटी पार्लर है जहां महिलाओं के बालों को सजाने का काम किया जाता है। लेकिन वो तर्ज नहीं मिलता जिस तरह के बड़े शहरों में बालों को संवारा जाता है। ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की अध्यक्ष अंजुम जावेद ने रीवा की ब्यूटीशियनों को महानगर के तर्ज पर बालों को संवारने की कला सिखाने के लिए मुंबई के मशहूर इंटरनेशनल हेयर मेकअप आर्टिस्ट सलीम अंसारी को आमंत्रित किया है। जो बॉलीबुड एवं टीवी सितारों के हेयर स्टाइलों के संबंध की जानकारी देंगे। इस बात की जानकारी मंगलवार को गुलफाम कॉम्लेस स्थित अपने ब्यूटी पार्लर में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान दी। इसे भी देखें : कन्या महाविद्यालय नहीं खुला तो एनएसयूआइ करेगा आंदोलन, जानिए कैसे कसा नेताओं पर तंज
29 दिसबंर को कृष्णा आडिटोरियम में कार्यक्रम
ब्यूटी पार्लर एसोसियेशन की अध्यक्ष अंजुम जावेद ने बताया कि 29 दिसबंर को कृष्णा आडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। जिसमें शहर के सभी ब्यूटी पार्लर की संचालिका सहित उनके कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। उनकी उपस्थिति में मशहूर आर्टिस्ट सलीम अंसारी द्वारा नये अंदाज में बालों के रखरखाव की जानकारी देने के साथ ही अलग-अलग तरीके से संजाने का हुनर बतायेंगे। ब्यूटी पार्लर एसोसियेशन की अध्यक्ष अंजुम जावेद ने ब्यूटी पार्लर के संचालको से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंच कर महानगरों की तर्ज पर बालों को संवारने की कला सीखने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि इन दिनो विवाह का समय चल रहा है। विवाह के दौरान दूल्हन को नये अंदाज में बालों का लुक देने के लिए सीखने का सुनहरा अवसर है।


No comments
Post a Comment