राज्यसभा सांसद ने सदन में रखी बात, कहा जल्द नौकरी दे सरकार
रीवा. रेलवे से प्रभावित किसानों के आश्रितों को नौकरी दिए जाने का मामला राज्यसभा में भी उठाया गया है। राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल ने सदन में अपनी बात रखते हुए कहा कि सरकार ने किसानों की जमीन ली है तो अब नौकरी देने में हीलाहवाली क्यों की जा रही है। सरकार प्रभावितों को तत्काल नौकरी दे।
इसे भी देखें : पंचायत उप चुनाव के लिए आदर्श आचरण संहिता लागू
नौकरी एवं मुआवजा दिलाने के लिए सदन में रखी बात
पूर्व राजस्व मंत्री एवं राज्यसभा के सदस्य राजमणि पटेल ने उच्च सदन में रेलवे लाइन से प्रभावित रीवा सतना क्षेत्र के किसानों के परिवारजनों को नौकरी एवं मुआवजा दिलाने के लिए सदन में अपनी बात रखी। पटेल ने कहा कि ललितपुर सिंगरौली रेल परियोजना के अंतर्गत एवं सतना रीवा रेल दोहरीकरण में प्रभावित ग्राम सतरी, कोठार, हिनौता, मनकहरी, बम्हौरी, खारी एवं बगहाई ग्राम के किसानों की जमीन ली गई है। लेकिन अभी तक उन प्रभावित किसानों के आश्रितों को नौकरी नहीं दी गई।
इसे भी देखें : दीपिका की विवादित बिकिनी की कीमत जान कर रह जायेंगे हैरान, जिसे-
नौकरी देने का प्रावधान किया गया
उन्होंने कहा कि कुछ किसानों को नौकरी देने का प्रावधान किया गया है, उसी परियोजना तथा उन्हीं शर्तों के तहत जमीन लेने के बाद भी 631 किसानों को नौकरी देने के लिए पात्र नहीं माना गया है, साथ ही मुआवजा निर्धारण में भी भेदभाव किया गया है। जिसे लेकर पीडि़त किसानों द्वारा धरना, आंदोलन लंबे समय से किया जा रहा है। राजसभा सांसद ने सदन के माध्यम से रेल मंत्री से अनुरोध किया कि जिन किसानों की जमीन ली गई है सभी किसानों के परिवारजनों को नौकरी देने का प्रावधान किया जाए तथा मुआवजे की विसंगति को दूर कर किसानों को उनका वाजिब हक दिलाने का आदेश जारी किया जाए।

No comments
Post a Comment