13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान
रीवा. वोट जैसा कुछ नही वोट जरूर डालेगें हम की थीम पर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का कलेक्टर मनोज पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने संयुक्त रूप से सरस्वती माता के चित्र में माल्यापर्ण और दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। जिला मुख्यालय के साथ ही सभी मतदान केन्द्रों तथा तहसील मुख्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित कर मतदाताओं को शपथ दिलाई गयी। साथ ही नये पंजीकृत मतदाताओं को एपिक कार्ड वितरित किये गये।कलेक्टर ने सौंपा एपिक कार्ड
इस मौके पर कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए शपथ दिलाई। कलेक्टर ने नवीन मतदाता शुभम सेन को एपिक कार्ड सौंपा। उन्होंने पंचायत एवं नगरीय निकाय के चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों तथा एनजीओ के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने कहा कि उनका प्रयास है मतदाता सूची को शुद्धतम करने का है। जिले के निवासियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो। अब मोबाइल एप से अपना नाम, उम्र, पता, लिंग की जानकारी फीड की जा सकती है। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, नीलमणि अग्निहोत्री, एसडीएम अनुराग तिवारी, डिप्टी कलेक्टर संजीव पाण्डेय, अधीक्षक बीएन गौतम सहित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
इनका हुआ सम्मान
उत्कृष्ट कार्य के लिए अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री, एसडीएम अनुराग तिवारी, पंकज राव गोरखेड़े, एपी द्विवेदी, अरूण कुमार शुक्ला, अमरजीत सिंह, रामेश्वर त्रिपाठी, शरद कुमार, विनय गौतम, अनिल दुबे, आशीष दुबे, डॉ. विभा श्रीवास्तव, मनीष त्रिपाठी, रत्नेश दीक्षित, गायत्री मिश्रा, एसपी मिश्रा, आरपी मिश्रा, कीर्ति शुक्ला, संदीप सेन, अजय त्रिपाठी, श्रद्धा वाजपेयी, सपना वाजपेयी, मंगलेश्वर सिंह, राकेश शुक्ला, रत्नराशि त्रिपाठी, दिलीप कुमार, अनुप शुक्ला, अशोक कुमार ताम्रकार, राजीव मिश्रा, प्रभाकर सोनी, सुनीता शुक्ला, मयंक, विनय, राकेश, शारदा, धर्मेन्द्र, दीपक सिंह, कौशलेश साहू, शिवम कुमार, शिवानंद, राशिरमण सिंह, दशरथ सोंधिया, रामसजीवन वर्मा, बुद्धसेन, शबनम खान, संतोष वर्मा, लवलेश, राजीव, नीलांजला पाण्डेय, विशाल शुक्ला शामिल रहे।
No comments
Post a Comment