विराट 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ 10 मार्च से
रीवा. विचारों की प्रखरता, शुचिता एवं दिशा देने के उद्देश्य से गायत्री शक्तिपीठ रीवा द्वारा विराट 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बच्चों के नि:शुल्क संस्कार कराये जायेंगे। गायत्री शक्ति पीठ के व्यवस्थापक ने बताया कि पुंसवन संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार, दीक्षा संस्कार, नामकरण संस्कार एवं विद्यारंम संस्कार कराये जायेंगे।Also Read:दुनियाभर से लौटीं हमारी 25 अनमोल प्रतिमाएं, जनता के लिये लगाई गई प्रदर्शनी, जानिये कैसे लाई गई प्रतिमायें
कुलपति डॉ. चिन्मय पण्डया देंगे विशेष उद्बोधन
उन्होंने 10 मार्च से इंजीनियरिंग कालेज प्रांगण में संपन्न होने जा रहे गायत्री महायज्ञ के बारे में बताया कि 10 बजे गायत्री शक्तिपीठ से यज्ञ स्थल तक कलश यात्रा निकाली जायेगी। सायं 4 बजे देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. चिन्मय पण्डया विशेष उद्बोधन देंगे। 11 मार्च को प्रात: 6 बजे ध्यान साधना एवं प्रज्ञायोग होगा। प्रात: 8 बजे से गायत्री महायज्ञ, दोपहर 2 बजे कार्यकर्ता गोष्ठी आयोजित होगी। सायं 4 बजे संगीत एवं प्रवचन होगा। उन्होंने बताया कि 12 मार्च को प्रात: 6 बजे ध्यान साधना एवं प्रज्ञायोग, 8 बजे गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार एवं सायं 4 बजे से संगीत एवं प्रवचन दीप महायज्ञ आयोजित किया जायेगा। 13 मार्च को प्रात: 6 बजे ध्यान साधना एवं प्रज्ञायोग 8 बजे से गायत्री महायज्ञ, सरंस्कार एवं पूर्णाहुति की जायेगी
गायत्री परिवार के परिजन जगा रहे अलख
जिले के नागरिकों को महायज्ञ में शामिल होने के लिये आमंत्रित करने के लिए गायत्री परिवार के परिजन मुहल्लों में जाकर जनजागरुकता की अलख जगा रहे हंै। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक हेमराज शर्मा, योगेन्द्र सिंह, दशरथ सिंह, रमेश श्रीवास्तव, अरूण श्रीवास्तव, राजेनद्र शुक्ला, राजू नामदेव, भारती शर्मा, शामिनी सिंह, रेनू शुक्ला, उर्मिला तिवारी, आभा श्रीवास्तव, पूजा मिश्रा की टीम वार्डों में जागरुकता प्रभात फेरी निकाली
No comments
Post a Comment