बॉलीवुड में साल 1973 से 2020 तक रहे सक्रिय
Bollywood Actor Javed Khan Amrohi Passes Away: मनोरंजन जगत को एक और झटका लगा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के जानेमाने अभिनेता जावेद खान अमरोही का निधन हो गया है। जिससे बॉलीवुड में शोक की लहर है। कई सुपर हिट फिल्मों में अहम किरदार निभाने वाले जावेद ने 150 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है। जिनमें चक दे इंडिया और लगान जैसी बड़ी सुपरिहट फिल्में भी शामिल हैं। एकाएक इस अभिनेता के निधन की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। जावेद खान ने साल 1973 में अपने करियर की शुरुआत की थी। आखिरी बार वो 2020 में सड़क 2 में नजर आये थे। इस तरह से उन्होंने इंडस्ट्री को कुल 50 साल दिए।
मौत की वजह स्पष्ट नहीं
अभिनेता जावेद खान की मौत किस वजह से हुई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन अचानक उनके इस दुनिया से चले जाने से इंडस्ट्री को गहरा धक्का लगा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में वो सालों से काम कर रहे थे। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाये हैं। बॉलीवुड के करीब सभी बड़े कलाकारों के साथ उन्होंने स्क्रीन साझा की है। सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान सहित अन्य बड़े अभिनेताओं के साथ उन्होंने अभिनय करते हुये अपनी छाप छोड़ी है। जावेद खान ने अपने करियर में 150 से ज्यादा फिल्में की और किरदारों से छा गए। वो आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।
एकेडमी अवॉर्ड के लिए हुए नॉमिनेट
साल 2001 में आई फिल्म लगान में जावेद खान ने अहम रोल निभाया था जिसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर की कैटेगरी में एकेडमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसके अलावा चक दे इंडिया में भी उन्होंने शाहरुख खान के साथ पूरी फिल्म में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं अंदाज अपना-अपना फिल्म में शाहरुख और आमिर के साथ उनकी तिकड़ी को काफी पसंद किया गया था। जावेद खान गंभीर किरदारों के साथ ही कॉमिक रोल भी बखूबी निभाते थे। उनकी कॉमिक टाइमिंग लाजवाब थी, जिसके चलते उन्हें ज्यादातर कॉमेडी रोल्स ही ऑफर हुआ करते थे। लेकिन जिस भी किरदार को निभाते उन्होंने एक अलग छाप जरूर छोड़ देते थे। फिल्मों के साथ ही टीवी में भी जावेद खान ने खूब काम किया है।
No comments
Post a Comment