विकास यात्रा के मंच पर विधानसभा अध्यक्ष से उलझीं जनपद अध्यक्ष, मचासीन लोगों को कराना पड़ा हस्तक्षेप, जानिये पूरा मामला

Friday, 10 February 2023

/ by BM Dwivedi

नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

मध्यप्रदेश सरकार अपने कार्यों का बखान करने के लिये इन दिनों प्रदशभर में विकास यात्रा निकाल रही है। इस कार्य में प्रदेशभर के नेता व कार्यकर्ता जोर-शोर से जुटे हुये हैं। हालांकि कि कई जगह से स्थानीय लोगों व विपक्षी पार्टियों द्वारा विरोध भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष भी गिरीश गौतम भी विकास यात्राओं में शामिल हो रहे हैं। और राज्य सारकार की योजनाओं का गुणगान कर रहे हैं। लेकिन इस दौरान उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा।

इसे भी देखें: विकास यात्रा को बदनाम करने का मंसूबा! जनपद अध्यक्ष के पति ने सवाल उठाने पर की मारपीट, दर्ज हुई एफआईआर

सहयोग का आह्वान नागवार गुजरा

पिछले दिनों विकास यात्रा का काफिला रीवा जिले के नईगढ़ी पहुंचा हुआ था। जिसमें मुख्य अतिथ विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम मंच पर संबोधित कर रहे थे।  मंच से वो सरकार की योजनाएं गिना रहे थे साथ ही अन्य दलों के लोगों से भी विकास कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान कर रहे थे। इस बीच जनपद अध्यक्ष ममता तिवारी से नोंकझोंक हो गई। दरअसल उन्होंने जनपद अध्यक्ष ममता तिवारी से क्षेत्र के विकास कार्यों में अनावश्यक विरोध नहीं करने की अपील की थी। लेकिन यह बात जनपद अध्यक्ष को नागवार गुजरी और वो विधानसभा अध्यक्ष के भाषण के बीच में ही बोल उठीं और कहने लगीं कि उन्हें भी जनता ने चुना है, तो उसकी आवाज उठाना उनका कर्तव्य है। 

इसे भी देखें: केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह करेंगे रीवा एयरपोर्ट का शिलान्यास, तय हुआ कार्यक्रम

आवाज उठाना हमारा कर्तव्य 

इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें समझाइश देते हुए कहा कि अपने मन से से बात निकाल दें कि जनता ने उन्हें अध्यक्ष के रूप में चुना है। दरअसल जनता ने उन्हे सदस्य के रूप में चुना था, इसके बाद में सभी सदस्यों ने मिलकर उन्हें अध्यक्ष बनाया है। इसलिये लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में वह भी मेहनत करें। इसपर जनपद अध्यक्ष ने कहा है कि विधानसभा स्पीकर को कहा कि जनता ने उन्हें भी विधायक ही बनाया था। स्पीकर तो विधायकों के समर्थन से बने हैं। हर पद पर नियुक्ति की एक वैधानिक प्रक्रिया होती है। जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की आवाज उठाना हमारा कर्तव्य है। इस दौरान काफी देर तक जनपद अध्यक्ष विधानसभा स्पीकर से उलझी रहीं। मंच पर मौजूद दूसरे लोगों ने जब विधानसभा अध्यक्ष का भाषण होने तक शांत रहने के लिए कहा, जब जाकर वो चुप हो गईं।

इसे भी देखें:पूर्व विधायक अभय मिश्रा को संगठन मंत्री ने थमाया पत्र, कहा-नहीं बजायें अपनी डफली अपना राग, जानिए क्या है मामला

पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल 

विकास यात्रा के मंच पर इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हो गया। दरअसल यह कार्यक्रम नईगढ़ी जनपद के गेरुआरी सेंगरान में हुआ था। इस दौरान विधानसभा स्पीकर ने  कई सड़कों एवं अन्य कार्यों का भूमिपूजन किया। इस कार्यक्रम में नईगढ़ी जनपद अध्यक्ष ममता तिवारी भी पहुंची हुई थी। उन्होंने इस दौरान अफसरों पर मनमानी का भी आरोप लगाया। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved