Only two hours auspicious time for Holika Dahan: हिंदू पंचांग के मुताबिक, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन का त्यौहार मनाया जाता है। होलिका दहन के अगले दिन फाग यानी रंगों वाली होली मनाई जाती है। इस साल पूर्णिमा तिथि दो दिन पडऩे के कारण कई लोगों ने होलिका दहन कल यानी ६ मार्च को ही कर लिया है। वहीं, कई ज्यादातर लोगों द्वारा होलिका दहन आज किया जायेगा। आइये जानते हैं होलिका दहन की उत्तम तिथि, शुभ मुहूर्त व पूजन विधि।
Also Read: होली के हुड़दंग करने से पहले जानलें लें ये गाइडलाइन! नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने
होलिका दहन का उत्तम समय
हिन्दू पंचाग के अनुसार, इस वर्ष पूर्णिमा तिथि दो दिन होने की वजह से होलिका दहन (Holika Dahan 2023) की तिथि को लेकर संशय की स्थिति बन रही है। जिसके कारण कई जगहों पर 6 मार्च को होलिका दहन कर दिया गया। वहीं बड़ी संख्या में लोग आज यानी 7 मार्च को होलिका दहन करेंगे। बतादें कि होलिका दहन का शुभ मुहूर्त तीन चीजों पर आधारित है। पूर्णिमा तिथि, प्रदोष काल और भद्रा काल का न हो। ऐसा बहुत ही कम योग बनता है जब, होलिका दहन इन तीनों चीजों के एक साथ होने पर हो। लेकिन होलिका दहन के लिये पूर्णिमा तिथि का होना सबसे जरूरी है। पूर्णिमा तिथि के रहते हुए पुच्छ काल यानी भद्रा के आखिरी समय में होलिका दहन करना शुभ माना जाता है।
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
बतादें कि पंचाग के मुताबिक फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 06 मार्च, सोमवार को शाम 04 बजकर 17 मिनट से हो गया हे। जो कि 7 मार्च, मंगलवार को शाम 06 बजकर 09 मिनट पर रहेगी। जबकि भद्रा काल 6 मार्च को शाम 04 बजकर 17 मिनट से प्रारंभ होकर 7 मार्च सुबह 5 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। ऐसे में होलिका दहन (Holika Dahan 2023) का शुभ मुहूर्त- 07 मार्च, दिन मंगलवार को शाम 06 बजकर 12 मिनट से रात्रि के 08 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।
No comments
Post a Comment