मध्यप्रदेश के रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र के अमवा 5 गांव में वृद्ध महिला की हत्या का खुलासा हो गया है। बुजुर्ग महिला की हत्या का आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका पड़ोसी ही है। पुलिस के मुताबिक दोनों में पहले नजदीकियां थीं, लेकिन फिर दोनों में विवाद होने लगा था। रोजाना की लड़ाई से तंग आकर पड़ोसी आधी रात उसके घर पहुंचा। नशा करने के बाद महिला को काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी, तो गला दबा दिया। इसके बाद पत्थर पटककर हत्या कर दी। लाश को वह घर के समीप बने गड्ढे में दफनाने वाला था। लेकिन, सुबह हो जाने कारण ऐसा नहीं कर सका। सुबह ग्रामीणों ने गड्ढे में लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। पहुंची। पीएम के बाद गुढ़ पुलिस ने गांव वालों से पूछताछ शुरू की। एक संदेही का नाम सामने आया। ऐसे में आरोपी को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की गई। जिसके बाद संदेही ने जुर्म स्वीकार कर लिया। फिलहाल आरोपी को हत्या के प्रकरण में कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है।
Also Read:Rewa News: वृद्ध महिला की गला घोटकर हत्या, पत्थर पटक कर गड्ढे में फेंका, बलात्कार की आशंका
ऐसे हुआ हत्या का खुलासा
गुढ़ थाना प्रभारी के मुताबिक एक सप्ताह पहले सतुलिया पटेल पति गीतालाल (60) निवासी अमवा-5 की लाश घर से कुछ दूरी पर बने गड्ढे में मिली थी। गांव वालों से पूछताछ में सुरेश अग्निहोत्री पुत्र रावेन्द्र अग्निहोत्री (54) संदेही पाया गया। पुलिस ने साइबर सेल व एफएसएल टीम की सहायता से क्रॉस चेक किया तो संदेही ही आरोपी निकला है।
अकेले रहती थी मृतका
मृतका वर्षों से अकेल अपने मायके में रह रही थी। उसके माता-पिता का निधन बहुत पहले हो चूका है। मृतका पांच बहने थी। भाई कोई एक भी नहीं था। 60 डिसमिल जमीन थी, जिसकी देखरेख वही करती थी। मृतका की आर्थिक स्थित खराब थी। किसी तरह पेट पालती थी। आरोपी महिला की पहले कई बार मदद भी कर चुका है। जिससे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थी। महिला की ससुराल रायपुर कर्चुलियान क्षेत्र के चोरगढ़ी गांव में है। उसके दो बेटों में एक की मौत हो चुकी है। दूसरा बेटा कानपुर में रहता है। दो बेटियां हैं जो अपने-अपने ससुराल में हैं।
No comments
Post a Comment