Blademan of Bareilly arrested: उत्तर प्रदेश के बरेली से पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो बेहद ही अलग तरीके से अपराध को अंजाम देता था। इसके कारनामे के चलते को पूरे इलाके में इसे 'ब्लेडमैन' के नाम से जाना जाता है। आरोपी की पहचान सज्जाद (42 ) के रूप में हुई है। जो शेविंग ब्लेड से लड़कियों पर हमले करता था। इस ब्लैडमैन का खौफ शहर में इस कदर फैला हुआ था कि लड़कियां और महिलाएं घर से बाहर निकलने से डरने लगी थीं। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद इस खूंखार शख्स को पकड़ा है। इसे पकड़ने के लिए पुलिस ने 300 सीसीटीवी फुटेज की तलाशी ली, जिसके बाद इस खतरनाक आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली। जिस अनोखे अंदाज में यह शख्स वारदात को अंजाम देता था, उससे भी अनोखी इसकी कहानी है। आइये जानते हैं -
बिल्कुल फिल्मी है ब्लेडमैन की कहानी
पुलिस को दिए गए बयान में आरोपी सज्जाद ने बताया कि उसका उत्पीड़न घर में होता था। इसी बात का की खुन्नस वह बाहर की महिलाओं और लड़कियों पर निकालता था। ब्लेडमैन बाइक से आता था और महिलाओं और लड़कियों के चेहरे पर ब्लेड से गहरा घाव करके निकल जाता था। जिसके चलते इसकी दहशत बरेली के थाना प्रेम नगर इलाके में सबसे अधिक फैल गई थी। इसकी वजह से महिलाएं घर के अंदर ही कैद हो गईं थीं। हालांकि गिरफ्तारी के बाद आरोपी सज्जाद ने बताया कि उसे ब्लेडमैन बनने का पछतावा है।
No comments
Post a Comment