ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड अध्यक्ष मौलाना हसनी नदवी का इंतकाल, रायबरेली में किया जायेगा दफन

Thursday, 13 April 2023

/ by BM Dwivedi

 

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (All India Muslim Personal Law Board) के अध्यक्ष हजरत मौलाना राबे हसनी नदवी का निधन हो गया। 94 वर्षीय हसनी नदवी ने गुरुवार को लखनऊ के डालीगंज स्थित नदवा मदरसे में आखिरी सांस ली। लंबे समय से वो बीमार चल रहे थे। रायबरेली के तकिया में उन्हें सुपुर्द ए ख़ाक किया जाएगा। बतादें कि मौलाना राबे हसनी नदवी एक भारतीय इस्लामिक विद्वान थे। वह ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (All India Muslim Personal Law Board) के अध्यक्ष होने के साथ ही लखनऊ की धार्मिक शिक्षा के केंद्र नदवतुल उलेमा (Nadwatul Ulema) के अध्यक्ष भी थे। वे मुस्लिम वर्ल्ड लीग (muslim world league) के संस्थापक सदस्य आलमी रबिता अदब-ए-इस्लामी, रियाद (केएसए) के उपाध्यक्ष भी थे। उन्हें दुनिया के 500 सबसे प्रभावशाली मुसलमानों (influential muslims) में सूचीबद्ध किया गया था।

Also Read:नई पार्टी का ऐलान करते हुये मैहर विधायक नारायण ने मांगा समर्थन, 30 सीट पर ठोकेंगे ताल

दारुल उलूम नदवतुल उलमा के प्रमुख चांसलर

मौलाना हसनी नदवी का जन्म (Birth of Maulana Hasni Nadvi) 1 अक्टूबर 1929 को रायबरेली में हुआ था। रायबरेली में ही उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा हासिल की और उसके बाद उच्च शिक्षा के लिए दारुल उलूम नदवतुल उलमा (Darul Uloom Nadwatul Ulama) में शामिल हो गए। हसन नदवी दारुल उलूम नदवतुल उलमा (Darul Uloom Nadwatul Ulama) के प्रमुख चांसलर और अलामी रबीता अदब-ए-इस्लामी, रियाद (केएसएए) के कुलपति थे। 

Also Read:मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी हादसे का हुए शिकार, गाड़ी के उड़े परखच्चे

मुसलमानों की भलाई के लिए उठाते थे आवाज 

नदवी हमेशा मुसलमानों की भलाई के लिए आवाज उठाते थे। देश में मुसलमानों के सबसे बड़े संगठन मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड  (All India Muslim Personal Law Board) की बैठकों में मुस्लिम समाज से जुड़े मामलों पर खुल कर बात रखते थे। उन्होंने शादियों में दहेज देने के बजाए प्रॉपर्टी में बेटियों को हक दिए जाने की बात भी कही थी। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved