कलेक्टर प्रतिभा पाल ने रीवा में ग्रहण किया पदभार, जानिये किन चीजों में रहेगा फोकस

Friday, 7 April 2023

/ by BM Dwivedi

 

Collector Pratibha Pal took charge in Rewa: रीवा जिले की नई कलेक्टर प्रतिभा पाल ने गुरुवार को  पदभार ग्रहण किया। जिले के लिए नवनियुक्त कलेक्टर प्रतिभा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर स्थानांतरित कलेक्टर मनोज पुष्प से कलेक्टर का प्रभार लिया। भारतीय प्रशासनिक सेवा की वर्ष 2012 बैच की अधिकारी प्रतिभा इसके पहले इंदौर नगर निगम की आयुक्त रही हैं। उसके पहले वह सतना में भी नगर निगम की आयुक्त रह चुकी हैं, इसलिए विंध्य क्षेत्र के बारे में उन्हें पहले से जानकारी है। पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और सभी को संधोधित करते हुए कहा कि योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। कोई कार्य योजना बनाकर करने से उसमें सफलता जरूर मिलती है। सभी विभाग प्रमुखों से कहा कि केवल कार्यालय संभालने तक की उनकी जिम्मेदारी नहीं है बल्कि जिले के हर हिस्से में शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे इसकी भी जवाबदेही है। 

Also Read:अचानक बीच में रुक गई SGMH की लिफ्ट, रोने और चिल्लाने लगे लिफ्ट में लोग, इमरजेंसी नंबर भी नहीं हुए रिसीव

...ताकि प्रदेश में बेहतर स्थिति बने

प्रतिभा पाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि रीवा शहर ही नहीं पूरा जिला तेजी के साथ विकास कर रहा है। जरूरत है कि सभी क्षेत्र में अच्छे से कार्य किए जाएं ताकि प्रदेश में बेहतर स्थिति बने। उन्होंने स्वच्छता को लेकर कहा कि रीवा में पहले से अच्छा कार्य हो रहा है। जहां पर कमियां नजर आएंगी वहां पर सुधार का प्रयास करेंगे। साथ ही नगर पंचायतों में भी फोकस रहेगा। अब केवल शहरी क्षेत्र नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में भी स्वच्छता को लेकर बेहतर कार्य शुरू हुए हैं। अपने कार्यों को लेकर कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के आधार पर योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। यहां पर नए कार्य क्या किए जा सकते हैं।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved