बिना तलाक रचाई 100 से ज्यादा शादियां, हर बार बच कर निकल जाता, गिनीज बुक में है नाम, जानिए पूरी कहानी

Friday, 7 April 2023

/ by BM Dwivedi

More than 100 marriages without divorce: क्या आपने कभी ऐसे शख्स के बारे में सुना है, जिसने सैकड़ो शादियां की हो वो भी बिना किसी पत्नी को तलाक दिए हुए। बात भले ही हैरान कर देने वाली है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसने साल 1949 से 1981 के दरमियान 100 से भी अधिक शादियां की थीं। हैरत की बात ये है कि शादी के लिए उसने अपनी एक भी पत्नी को तलाक नहीं दिया था।

Also Read:अपना पसीना बेचकर करोड़ों कमाती है ये हसीना, लोगों को दीवाना बना देती है शरीर की इस महक

हर बार एक नई पहचान के साथ शादी 

दरअसल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) ने इसका एक वीडियो भी ट्विटर पर पोस्ट किया है। इस शख्स का नाम है गिओवानी विग्लीओटो। हालांकि इसके नाम पर भी संदेह है क्योंकि कहा जाता है कि इस व्यक्ति का असली नाम भी कुछ और ही  था। हालांकि अपनी आखिरी शादी में इस शख्स ने इसी नाम उपयोग किया था। जब वह व्यक्ति पकड़ा गया तब वह 53 साल का हो चुका था। बताया जाता है कि उसका जन्म 3 अप्रैल, 1929 को सिसिली के सिराकुसा में हुआ था। मामले की सुनवाई के दौरा  इस शख्स ने अपना असली नाम निकोई पेरुस्को (nicoie perusco) बताया और कहा कि उसकी सच्ची पहचान फ्रेड जिप के रूप में है। साथ ही उसने यह भी बताया कि उसका जन्म 3 अप्रैल, 1936 को न्यूयॉर्क सिटी (New York City) में हुआ था।

Also Read:Corona का मिला नया वेरिएंट XBB.1.9.1, WHO ने जारी की नई रिपोर्ट, भारत में सबसे ज्यादा मामले

यहां बनाता था महिलाओं को शिकार 

बबताया जाता है कि साल 1949 से 1981 के बीच विग्लीओटो ने करीब 105 महिलाओं से शादी। उसकी किसी भी पत्नी को एक-दूसरे के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं थी। बताया जाता है कि विग्लीओटो ने अमेरिका के अलग-अलग 27 राज्यों और 14 अन्य देशों में शादियां रचाई। हर बार उसने अपनी एक अलग पहचान का उपयोग किया। खास बात यह है कि वह अपनी विभिन्न पत्नियों से पुराने सामान बेचने वाले बाजार में मिला और मिलते ही शादी के लिए प्रपोज कर दिया करता। बताया जाता है कि अपनी हर बार शादी के कुछ दिनों के बाद वह अपनी नई पत्नी के पैसे और अन्य सामान लेकर फरार हो जाया करता था।

Also Read:हिना खान ने अपनी जानलेवा अदाओं से फैंस को किया क्रेजी, कहीं आप पर भी न चल जाये ये हुस्न जादू

ऐसे हुआ गिरफ्तार 

विग्लीओटो अपनी हर पत्नी से यही कहता था कि वह बहुत दूर रहता था। शादी करने के बाद वह नई-नवेली दुल्हन से कहता कि वह अपने सारे सामान पैक कर ले और उसके साथ चले। महिला जब सारा सामान पैक कर लेती तो वह उन्हें ट्रक में भरता और बिना बताए रफूचक्कर हो जाता। वह इन सामानों को पुरानी सामान के बाजार में बेच देता था और वहीं पर अपने नए शिकार की तलाश शुरू कर देता। उसके बारे में कई बार शिकायतें हुई, लेकिन वह हर बार बचा कर निकल जाता। उसकी तलाश भी उसकी एक पूर्व पत्नी ने की, जो पुरानी चीजों का बाजार चलाती थी। जिसके बाद 28 दिसंबर, 1981 को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि फिरफ्तारी के वक्त उसकी उम्र 53 साल थी। 


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved