रीवा। खेल के मैदान को राजनीति के मैदान से नहीं आका जा सकता। राजनीति में साम-दाम-दंड-भेद चलता है और खेल के मैदान में जुनून। सिरमौर के भाजपा विधायक दिव्यराज सिंह भले ही राजनीति के मैदान में लगातार दो बार हैट्रिक मारी हो लेकिन खेल के मैदान में भाजपा विधायक दिव्यराज सिंह को अपने ही लोगो से करारी हार का सामना करना पड़ा। यह रोचक खेल सोमवार के दिन बैकुंठपुर के प्रहलाद पैलेस में देखा गया। जहां रस्सी खींच प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। एक ओर सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह थे तो वहीं दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत और भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह पटेल अपने कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के पदाधिकारियों के साथ रहे। बताया गया कि रस्साकसी प्रतियोगिता में विधायक दिव्यराज सिंह को हार का सामना देखना पड़ा।
Also Read:पुलिस पर गोली चलाने वालों को मिली 10 साल की सजा, सर्विस रिवाल्वर छीन कर मारी थी गोली, जानिए पूरा मामला
बूथ विजय संकल्प की शुरूआत
गौरतलब है कि भाजपा द्वारा प्रदेश सहित रीवा के आठो विधानसभा में सोमवार के दिन से बूथ विजय संकल्प की शुरूआत की गई। इस तारतम्य में बैकुंठपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के महामंत्री रणवीर सिंह रावत, जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह पटेल, प्रदेश कार्य समिति की सदस्य श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी सहित सिरमौर मंडल के भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के बीच अपनत्व भावना को जागृति करने के लिए खेल का आयोजन किया गया था। जिसमें खो-खो, रस्साकशी सहित अन्य खेल खेले गये। खेल में सभी ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। बताया गया कि बूथ विजय संकल्प यात्रा सोमवार के दिन बैकुंठपुर से शुरु होकर नगर परिषद सिरमौर, कररिया, क्योंटी, उमरी, खैरहन, तिलखन डेल्ही, बदरांव गौतमान के बाद 14 मई को ग्राम पडऱी में समाप्त होगा।
No comments
Post a Comment