रीवा। पूर्व महापौर सरदार कमलजीत सिंह डंग का मंगलवार को निधन हो गया है। बीते कुछ समय से वह बीमार थे। एक दिन पहले ही अचानक तबियत खराब होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर सायं करीब पांच बजे उनका निधन हो गया। करीब 70 वर्षीय डंग शहर के चर्चित राजनेताओं में से रहे हैं। बतादें की रीवा में कांग्रेस की ओर से पार्षदों द्वारा चुने जाने वाले वह आखिरी महापौर थे। वर्ष 1997 में विवादों की वजह से तत्कालीन महापौर को हटाया गया तो वरिष्ठ पार्षद रहे कमलजीत सिंह डंग को सरकार की ओर से महापौर मनोनीत किया गया था ।
पांच महीने का रहा कार्यकाल
नगर निगम के यह पहले पार्षद थे जिन्हें सरकार ने सभी शक्तियां देते हुए महापौर के रूप में नियुक्त किया था। इनका कार्यकाल अधिक लंबा नहीं रहा। करीब पांच महीने के छोटे कार्यकाल के दौरान ही सरकार ने नगर निगमों में चुनाव की प्रक्रिया में बदलाव करते हुए सीधे जनता से चुनाव कराने का निर्णय लिया। डंग के निधन पर शहर के विभिन्न संगठनों एवं राजनीतिक दलों के लोगों के साथ ही नगर निगम के पार्षदों और अधिकारियों की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त की गई हैं। पूर्व महापौर डंग के पुत्र कमलजीत सिंह शहर के चर्चित समाजसेवी हैं, कोरोना काल में उनके द्वारा लोगों को दी गई सहायता अब तक चर्चा में है। इनके एक बेटी भी है। बताया गया है की कि बाणसागर कालोनी स्थित निवास से सुबह दस बजे अंतिम यात्रा रवाना होगी। सुबह करीब 11 बजे मुक्तिधाम बंदरिया में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
No comments
Post a Comment