रीवा. जिले में दुष्कर्म के बाद एक महिला और उसके छह साल के बेटे की निर्मम हत्या कर दी। दोनों के शव कॉलेज की छत पर मिलने से सनसनी फैल गई। सोहागी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में हुई वारदात की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। शव को सुरक्षित कराते हुए पुलिस महिला की पहचान का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक एक महिला और छह साल के बच्चे का कॉलेज की छत पर संदिग्ध अवस्था में शव मंगलवार को मिला है। यह कॉलेज पिछले 10-12 साल से बंद है। मंगलवार की शाम कुछ लोग कॉलेज की छत पर गए, वहां दोनों के शव देखकर उनके होश उड़ गए। आनन फानन पुलिस को सूचना दी। महिला के शरीर के आधे कपड़े उतरे मिले। प्रथम दृष्ट्या सामने आया कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया फिर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए 6 वर्षीय बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया। उनकी मौत 24 घंटे पूर्व होने की जानकारी सामने आ रही है। पुलिस जांच में जुटी है।
Also Read: लाचार पिता ने अपनी जिन्दा बेटी को कफन ओढ़ाकर पहनाई माला, वीडियो हुआ वायरल, जानिए पूरी घटना
रोटी के टुकड़े और झोला मिला
घटनास्थल के समीप रोटी के टुकड़े और झोला मिला है। घटना के पूर्व उन्होंने खाना भी खाया है। पुलिस आशंका जता रही कि महिला अपने किसी परिचित के साथ बच्चे को लेकर कॉलेज की छत पर आई थी। वहां उन्होंने खाना खाया। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया और बाद में दोनों को मौत के घाट उतार दिया।
Also Read: सिंगरौली में लोकायुक्त की कार्रवाई, 10 हजार की रिश्वत लेते आरक्षक रंगेहाथ ट्रेप, दूसरा फरार
सालों से बंद है कॉलेज
बतादें कि जिस कॉलेज की छत पर शव मिला है, वह कॉलेज पिछले 10-12 साल से बंद है। भवन भी पूरीतरह से खंडहर हो चुका है। उसका इस्तेमाल अक्सर असमाजिक तत्वों द्वारा गैर कानूनी गतिविधियों के लिए किया जाता है। बावजूद प्रशासन द्वारा इस खंडहर को ध्वस्त करने या फिर इसे सुरक्षित करने को लेकर पहल नहीं की जा रही है। जिसके चलते यह अपराधियों के लिए सुरक्षित अड्डा बन गया है।
यूपी के थानों में भी सूचना भिजवाई
एसडीओपी, त्योंथर समरजीत सिंह के मुताबिक महिला और बच्चे का शव बंद पड़े कॉलेज की छत पर बरामद हुआ है। महिला के शरीर में कपड़े अस्त व्यस्त हैं। गले में नाड़ा बंधा हुआ है। उनकी हत्या की जानकारी सामने आई है। फिलहाल पहचान के प्रयास कर रहे हैं। यूपी के थानों में भी सूचना भिजवाई जा रही है।
No comments
Post a Comment