चाँद हुआ हमारा: चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर हुई सफलतापूर्वक लैंडिंग

Wednesday, 23 August 2023

/ by BM Dwivedi


बेंगलुरु. ISRO ने चांद पर अपना परचम लहरा दिया है। Chandrayaan-3 ने चांद की सतह पर सफलता पूर्वक अपने कदम रख दिए हैं। भारत ने उस वक्त इतिहास रच दिया जब इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने बुधवार शाम 6 बज कर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह को छू लिया। भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन गया है। भारत से पहले अमरीका, रूस और चीन ही इस मुकाम तक पहुँच पाए हैं। वहीं दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है, जो अब तक पूरी तरह से अनछुआ था। 

Also Readसॉफ्ट लैंडिंग के लिए भस्म आरती में हुई महाकाल से विशेष प्रार्थना, चंद्रयान की तस्वीर के साथ पहुंचे श्रद्धालु

PM मोदी कहा यह वक्त नए भारत के जयघोष का है 
Chandrayaan-3 की चांद के ध्रुवीय क्षेत्र पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग (successfully soft landing ) के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि, ‘ ऐसे में हमारा जीवन धन्य हो जाता है, जब हम इस तरह से इतिहास रचते देखते है। ये क्षण ये पल अभूतपूर्व है। यह विकास की ओर बढ़ते भारत का शंखनाद है। यह क्षण भारत के जयघोष का है। पीएम मोदी ने इसरो की इस अभूतपूर्व सफलता पर कहा कि, ‘ भारत ने धरती पर लिए गए संकल्प को चांद पर साकार किया है। उन्होंने टीम चंद्रयान, ISRO और इससे जुड़े सभी वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई दी। 


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved