अभी मैं जिन्दा हूँ.... ! खुद को जिन्दा साबित करने पिछले छह साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही महिला

Wednesday, 23 August 2023

/ by BM Dwivedi

 

गुना। मध्य प्रदेश के गुना में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को 2017 में मृत घोषित कर दिया गया। जिसके कारण उसकी पेंशन बंद हो गई। और वह मतदान भी नहीं कर पा रही है। महिला खुद को जीवित साबित करने के लिए पिछले छह साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है। 

Also Readसाल 2024 से कक्षा 10-12 के लिए दो बार आयोजित की जाएंगी बोर्ड परीक्षाएं, छात्रों को पढ़नी होंगी दो भाषाएं

ये है पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक यह मामला गुना जिले के ग्राम काबर बमोरी का है। यहां रहने वाली आदिवासी महिला सुमली बाई खुद को जिन्दा साबित करने के लिए पिछले छह सालों से मशक्कत कर रही है। लेकिन, अफसरों की अनदेखी के चलते अब तक यह काम नहीं पो रहा है। जिसका खामियाजा महिला को हर दिन भुगतना पड़ता है। उसे सरकारी योजनाओं का मिलाने वाला भी बंद हो गया है। महिला के पति सुभान सिंह की मौत हो पहले ही हो चुकी है। पति की मौत के बाद उसे विधवा पेंशन योजना का लाभ मिलता था। लेकिन, 2017 में उसे मृत घोषित किये जाने के बाद के बाद से पेंशन मिलना भी बंद हो गई है। आदिवासी महिला सुमली बाई ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी की। लेकिन, कोई नतीजा नहीं निकला। पीड़िता पिछले छह साल से सरकार कागजात में खुद को जिन्दा करने की कोशिश कर रही है।  लेकिन, लापरवाह और भ्रष्ट सिस्टम के आगे वो लाचार है। जिला प्रशासन द्वारा महिला को पिछले छह सालों से सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। लेकिन, अब तक वह सरकारी रिकॉर्ड में जिंदा नहीं हो पाई है। महिला के साथ उसका बेटा भी इस लड़ाई साथ दे रहा है।

Also Readपिता धर्मेंद्र के बाद अब सनी देओल ने भी किया राजनीति से तौबा, चुनाव लड़ने को लेकर किया बड़ा फैसला

जनसुनवाई हैरान रहे गए कलेक्टर 
महिला ने कलेक्टर तरुण राठी से भी शिकायत की और उनके सामने दस्तावेज भी पेश किए। जिसमें बताया कि साल 2017 में पंचायत सचिव ने जानबूझकर उसे कागजों में मृत घोषित कर दिया था। जिसके चलते उसे न तो पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा और न ही वो वोट डाल पा रही है। जनसुनवाई में पहुंचकर  महिला ने खुद के जीवित होने का प्रमाण पेश किया तो कलेक्टर भी हैरान रहे गए।  इस मामले में कलेक्टर का कहना है कि महिला की शिकायत पर जांच के आदेश दिये गए है। जल्द ही इसमें सुधार कर महिला को पेंशन का लाभ भी दिया जाएगा। 


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved