रीवा. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP State President VD Sharma) गुरुवार को रीवा पहुंचे। यहां उन्होंने जोर देकर कहा कि, टिकट मिलने में उम्र की बाधा नहीं होगी। 75 साल से ऊपर के नेताओं को भी टिकट मिल सकती है। लेकिन शर्त इतनी है कि वह चुनाव जीतने वाला मजबूत कैंडिडेट हो। मीडिया से चर्चा के दौरान शर्मा ने साफ किया कि उनका यह दौरा चुनावी तैयारी को लेकर है। भाजपा एक बार फिर से विंध्य सहित प्रदेश में इतिहास रचेगी। भाजपा अध्यक्ष ने पूर्व सीएम कमलनाथ (Former CM Kamal Nath) को निशाने पर लेते हुए कहा कि 15 महीने की सरकार में जनता को लूटा है। कांग्रेस सरकार ने अपने इस कार्यकाल में क्या किया यह जनता अच्छी तरह से जानती है। जहां भी कांग्रेस सरकार है, चाहे कर्नाटक हो या फिर राजस्थान, वहां का क्या हालात हैं यह सभी देख रहे हैं। लाडली बहना योजना को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती हैं वही करती है। भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग का सशक्तीकरण कर रही है।
पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा (VD Sharma) करीब 12 बजे भाजपा कार्यालय अटलकुंज पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से चर्चा के उपरांत रीवा और शहडोल संभाग के पदाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने संगठन में कसावट लाकर हरहाल में आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि 2023 के चुनाव का पार्टी ने जो रोडमैप तैयार किया है उसे लेकर सभी मिलकर काम करेंगे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम (Assembly Speaker Girish Gautam) के घर गए और सहभोज में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी चर्चा करते हुए उनमें जोश भरा।
No comments
Post a Comment