भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य सरकार (Madhya Pradesh State Government) ने राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों (MP State Level Sports Awards) की घोषणा कर दी। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (Sports Minister Yashodhara Raje Scindia) ने बताया कि 2022 के लिए 11 खिलाड़ियों को एकलव्य पुरस्कार (Eklavya Award), 10 प्लेयर्स को विक्रम और एक प्रशिक्षक को विश्वामित्र पुरुस्कार दिया जाएगा। वर्ष 2022 में राज्य स्तरीय लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार (State Level Lifetime Achievement Award) की श्रेणी में इंदौर के अनिल धूपर (टेनिस) का चयन किया गया है।
एकलव्य पुरस्कार (Eklavya Award)
एकलव्य पुरस्कार (Eklavya Award) के लिए जिन खिलाडियों का चयन किया गया है उनमें भोपाल की आस्था दांगी (कयाकिंग-केनोइंग), अमन सिंह बिष्ट (बॉक्सिंग), प्रज्ञा सिंह (फेंसिंग), आशी चौकसे (शूटिंग) और सौम्या तिवारी (क्रिकेट), उज्जैन के दीपेश लश्करी (जिम्नास्टिक) और इन्द्रजीत नागर को (मलखंब), राजगढ़ की रितिका दांगी (सेलिंग), देवास के अभिषेक परिहार (सॉफ्ट-टेनिस), इंदौर की पलक शर्मा (तैराकी), ग्वालियर की खुशबू (हॉकी) शामिल हैं।
विक्रम पुरस्कार (Vikram Award)
विक्रम पुरस्कार (Vikram Award) के लिए जिन खिलाडियों का चयन किया गया है उनमें भोपाल के राजू सिंह (घुड़सवारी), इंदौर के सुबोध चौरसिया (सॉफ्टबॉल) एवं आवेश खान को (क्रिकेट), ग्वालियर के नीरज राणा (हॉकी) तथा धनंजय दुबे (टेनिस) (दिव्यांग वर्ग में) तथा उज्जैन के राजवीर सिंह पंवार, देवास के आदित्य दुबे (सॉफ्ट-टेनिस), सीहोर की नीतू वर्मा (कयाकिंग-केनोइंग), रायसेन की प्रगति दुबे (शूटिंग), अशोकनगर के भूरक्षा दुबे (वूशु) के नाम शामिल हैं।
विश्वामित्र पुरस्कार (Vishwamitra Award)
विश्वामित्र पुरस्कार (Vishwamitra Award) 2022 में विश्वामित्र पुरस्कार के लिए भोपाल की बैंडमिंटन प्रशिक्षक रश्मि मालवीय का चयन किया गया है।
No comments
Post a Comment