बेंगलुरु. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ग्रीस से सीधे शनिवार की सुबह बेंगलुरु स्थित इसरो के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ISRO command and control center) पहुंचे। जहां उन्होंने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाले वैज्ञानिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इसरो के (ISRO) वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए एक बड़ी घोषणा की। पीएम मोदी ने कहा कि जिस दिन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) चंद्रमा पर उतरा था, यानी 23 अगस्त का दिन। अब इस तारीख हर वर्ष ‘नेशनल स्पेस डे’ (national space day) के रूप में मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (national space day) तीसरे चंद्र मिशन की सफलता के उत्सव का प्रतीक होगा।
Also Read:MP: गदर-2 की गजब दीवानगी, 9 ट्रक, बुलडोजर और कार के काफिले में फिल्म देखने पहुंचे दर्शक
विक्रम के टचडाउन पॉइंट को नाम दिया ‘शिव शक्ति
प्रधानमंत्री ने इस दौरान कहा कि, ‘मैं भले ही दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस देश के दौरे पर था, लेकिन मेरा मन पूरी तरह से भारत में ही था। क्योंकि इसरो (ISRO) चंद्रयान-3 की लैंडिंग की तैयारी कर रहा था। ' मोदी ने कहा कि वो चंद्रयान-3 की सफलता के पीछे जिन लोगों का हाथ है, उनसे जल्द से जल्द मिलकर उन्हें सलाम करना चाहता था। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता पर दुनियाभर में भारत के इस वैज्ञानिक उपलब्धि चर्चा है। पीएम मोदी ने चांद पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के लैंडर विक्रम के टचडाउन पॉइंट को ‘शिव शक्ति’ (Shiv Shakti) नाम देते हुए इस मिशन में महिला वैज्ञानिकों की भूमिका की सराहना की।
No comments
Post a Comment