Sana Khan Murder Case: प्यार, पैसा और फिर कत्ल! शादी के चार माह बाद ही भाजपा नेत्री सना खान की प्रेम कहानी का हुआ दर्दनाक अंत

Sunday, 13 August 2023

/ by BM Dwivedi

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर से लापता हुई महाराष्ट्र की भाजपा नेत्री सना खान हत्या मामले में पुलिस की जांच जारी है। वारदात के मुख्य आरोपी अमित साहू को पुलिस ने हिरासत में लिया है, शव की बरामदगी के लिए शनिवार को एसडीआरएफ और पुलिस की टीम हिरन नदी से लेकर नर्मदा तक तलाशी अभियान चलाया। 

Also Read:MP News: जबपलुर से लापता हुई नागपुर की भाजपा नेत्री, सप्ताहभर बाद भी नहीं चला पता

पहले पति से रिश्ता टूटने के बाद अमित से थी शादी 
बतादें कि नागपुर में भाजपा की राजनीति में सना उर्फ हिना खान (Hina Khan) जाना-पहचाना नाम था। सना ने भाजयुमो से अपने राजनीति करियर की शुरुआत करने के बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की महामंत्री तक पहुंची। दस साल के लंबे संघर्ष में उसने सत्ता तक अपनी पहुंच बनाई। इसी दौरान उसकी अपने पहले पति से अनबन हुई और रिश्ता टूट गया। इसके  बाद जबलपुर के अमित साहू उर्फ पप्पू के साथ सना ने नया रिश्ता कायम किया। लेकिन यह रिश्ता बनाना उसकी सबसे बड़ी भूल साबित हुआ। शादी से महज चार महीने बाद ही 2 अगस्त को उसकी हत्या हो गई। सना की मां मेहरुनिशा ने आरोप लगाया है कि यह पूरा घटनाक्रम पैसों को लेकर है। दरअसल सना ने अमित के कहने पर होटल संचालन के लिए 50 लाख रुपए दिए थे, लेकिन जब भी वह पैसों के बारे में पूछती तो अमित विवाद करने लगता। मां के मुताबिक सना 2 अगस्त को जबलपुर आई थी और अमित के घर पर फिर रुपए और गिफ्ट की गई दो लाख रुपए की सोने की चेन के बारे में पूछा। सना अपने पैसे वापस मांगने लगी तो उसने हत्या कर शव को हिरन नदी में बहा दिया।

Also ReadRewa में प्रियंका गांधी के खिलाफ BJP ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, 50% कमीशन वाली सरकार के ट्वीट...

कांग्रेस पदाधिकारी है मां, शादी से किया था इनकार
जानकारी के मुताबिक सना की मां मेहरुनिशा नागपुर में जिला कांग्रेेस कमेटी की पदाधिकारी है। जबकि, पिता एक व्यवसायी हैं। मां मेहरुनिशा के मुताबिक जनवरी 2023 में अमित उनके घर आया था और सना के साथ शादी करने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने इस रिश्ते के लिए इनकार कर दिया था। बाद में उसने सना को अपने झांसे में लेकर 24 अप्रेल 2023 को कोर्ट मैरिज कर ली। बतादें कि पहले पति से सना का एक बेटा भी है। जबकि अमित जबलपुर के बेलखाड़ू के झगरा गांव का रहने वाला है।


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved