MP: तेज रफ्तार कार ने दो मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर, हवा में उछलीं बाइक, हादसे में 4 की मौत

Wednesday, 25 October 2023

/ by BM Dwivedi

रहिये अपडेट, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक भीषण हादसा हो गया है। जिसमें चार लोगों की जान चली गई। यह हादसा उज्जैन जावरा स्टेट हाइवे पर टोल नाका से करीब 2 किलोमीटर आगे हुआ है। तेज रफ्तार एक कार ने दो बाइक सवारों को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि दोनों बाइक हवा में उछल गईं। एक बाइक उछलकर पेड़ से टकरा गई जिसके बाद उसमें आग लग गई। हादसे में बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई है।   

Also Read:धनतेरस व दिवाली पर बाजार में चांदी की थ्री डी फिनिशिंग वाली मूर्तियां और सिक्के, जानिए क्या है इनकी खासियत

ऐसे हुआ हादसा 
भैरवगढ़ पुलिस के मुताबिक उन्हेल निवासी विनोद पिता रघुराम भैरवगढ़ से उन्हेल कार से लौट रहे थे। सड़क पर कार काफी तेज रफ्तार से चल रही थी। इसी दौरान मुंशी खान पत्नी जुबैदा के साथ बाइक पर पारिवारिक कार्यक्रम से उज्जैन लौट रहे थे। तेज रफ़्तार विनोद की कार ने पहले मुंशी की बाइक को टक्कर मारी, इसके बाद एक अन्य बाइक को भी चपेट में ले लिया। दूसरी बाइक पर कुंडला निवासी जसवंत लखारा अपनी पत्नी निर्मला के साथ जा रहे थे। इनकी बाइक पर कार से टक्कर के बाद आग पकड़ ली। यह हादसा दोपहर करीब 3 बजे के आसपास हुआ। हादसे में कार चालक भी घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। 


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved