रहिये अपडेट, भोपाल। मध्यप्रदेश में विदिशा के संग्रहालय में मौजूद 1200 वर्ष पुरानी वराह प्रतिमा को मुंबई जाया जा रहा है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज वस्तु संग्रहालय में 1 दिसंबर 2023 से 30 नवंबर 2024 तक होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में देश-विदेश की प्राचीन व बेशकीमती प्रतिमाओं को रखा जाएगा। जिसमे मध्यप्रदेश में विदिशा के संग्रहालय में मौजूद 1200 वर्ष पुरानी वराह प्रतिमा भी एक होगी।
Also Read:Rewa: स्कूल से घर लौट रही पांचवीं की छात्रा से दुष्कर्म, रोते-बिलखते जंगल में मिली बच्ची
50 करोड़ कीमत, 2.5 करोड़ रुपए का बीमा
जानकारी के मुताबिक इस अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में ब्रिटेन, जर्मनी, अमरीका, मिस्र, ग्रीस, रोम और असरिया तथा दिल्ली से भी प्रतिमाएं लाई जाएंगी। प्रदेश से चयनित इस एकमात्र वराह प्रतिमा की कीमत करीब 50 करोड़ रुपए है। इसका 2.5 करोड़ रुपए का बीमा तो करवाया ही गया है, साथ ही चार सशस्त्र गार्ड भी इसकी सुरक्षा में लगाए हैं।
No comments
Post a Comment