अजब-गजब: कभी अपने 38 दांतों की वजह से परेशान थीं कल्पना, अब इन्हीं दांतों ने दिलाई विश्वस्तर पर पहचान

Wednesday, 22 November 2023

/ by BM Dwivedi

 

रहिये अपडेट, नई दिल्ली. कुछ रेकॉर्ड इंसान की उपलब्धियों और कारनामों की वजह से बनते हैं तो कुछ कुदरती तौर पर बन जाते हैं। भारत के तमिलनाडु की कल्पना बालन को कुदरत ने छह अतिरिक्त दांत दिए हैं। उनके मुंह में 32 के बजाय 38 दांत हैं। इसके लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में दर्ज किया गया है। वह इतने दांतों वाली दुनिया की एकमात्र महिला हैं। पुरुष वर्ग में यह रेकॉर्ड कनाडा के इवानो मेलोन के नाम है। उनके 41 दांत हैं। तमिलनाडु में तंजावुर की 26 साल की कल्पना बालन जब किशोरी थीं, उनके अतिरिक्त दांत बढ़नेे लगे थे। इसको लेकर वह और उनके माता-पिता परेशान थे। उन्होंने अतिरिक्त दांत हटवाने का फैसला किया था, लेकिन डॉक्टर की सलाह के बाद विचार बदल लिया।

Also Read:MP: चुनाव से लेकर शपथ-ग्रहण समारोह तक के लिए तैयारी, एक-एक नेता ने सिलवाए 15-20 सेट कुर्ते-पायजामे

सटीक वजह पता नहीं
मेडिकल भाषा में इसे हाइपरडोंटिया या पॉलीडोंटिया कहा जाता है। इन अतिरिक्त दांत के उगने का सटीक वजह अज्ञात है। ये नियमित दांत की कली (ऊतक का समूह) के पास पैदा होने वाली अतिरिक्त कली से विकसित होते हैं।


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved