Rewa: सोहागी पहाड़ पर फिर हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, आधा दर्जन मुसाफिर हुए घायल

Sunday, 5 November 2023

/ by BM Dwivedi

रहिये अपडेट, रीवा। प्रयागराज मार्ग में सोहागी पहाड़ पर फिर एक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में बस सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। सभी यात्रियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-30 स्थित सोहागी पहाड़ पर शनिवार सुबह करीब 7 बजे हुआ।

Also Read:CG: मतदान से पहले भाजपा नेता की हत्या, चुनाव प्रचार से लौटते वक्त नक्सलियों ने किया हमला

ऐसे हुआ हादसा 
जानकारी के मुताबिक तारा ट्रेवल्स की यात्री बस प्रतिदिन सवारी लेकर प्रयागराज से नागपुर के बीच चलती है। शनिवार की सुबह नागपुर से बस वापस प्रयागराज लौट रही थी। तभी सुबह सात बजे बस जैसे ही सोहागी पहाड़ पर पहुंची तभी अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को टोल प्लाजा की एम्बुलेंस से तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है। 

Also Read:Rewa: आठ सीटों के लिए 116 प्रत्याशी मैदान में, सबसे अधिक गुढ़ क्षेत्र में, नाम वापसी के आखिरी दिन कई प्रत्याशियों ने छोड़ा मैदान

हादसे में ये हुए घायल
हादसे में घायलों में प्रवीण प्रताप सिंह पिता अरुण प्रताप सिंह 27 वर्ष निवासी धवैया थाना कोटर जिला सतना,  श्रेया सिंह पिता उमेश सिंह 16 वर्ष निवासी बहेरा, अपूर्व सिंह पिता उमेश सिंह 20 वर्ष निवासी बहेरा थाना गढ़,  राजकिशोर पाठक पिता रंगनाथ निवासी नागपुर, विनोद कुमार पिता संतोष तिवारी 55 वर्ष निवासी हरदासपुर जिला फतेहपुर यूपी, आकाश गौतम पिता राजेश गौतम 26 वर्ष निवासी सीतापुर यूपी, श्रीकांत मोची पिता श्यामबाबू 34 वर्ष निवासी मझौली शामिल हैं।

Also Read:त्योहार पर साफ-सफाई कर रही बीमार, घर व ऑफिस में लंबे समय से जमी धूल से बढ़ीं दमा व सांस संबंधी बीमारियां, ऐसे करें बचाव

पहले भी हो चुके बड़े हादसे 
बतादें कि सोहागी पहाड़ में सड़क हादसों की ये कोई पहली घटना नहीं है। यहां अक्सर छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। गत वर्ष भी एक यात्री बस अनियंत्रित होकर ट्रेलर में घुस गई थी। जिसमें 16 यात्रियों की जान चली गई थी। सभी लोग दीपावली का त्योहार मनाने अपने घर जा रहे थे। विशेषज्ञों का कहना है कि सोहागी पहाड़ में सड़क निर्माण में तकनीकी खामी की वजह से यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। 





No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved