रहिये अपडेट, रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र के डगरदुआ में घरेलू विवाद में जिलाबदर के आरोपी ने मंगलवार रात पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। हत्या करने वाले आरोपी पति का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने रात में कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। वहीं महिला का अंतिम संस्कार मायके पक्ष के लोगों ने किया।
ससुराल पक्ष का कोई भी सदस्य नहीं आया
जानकारी के मुताबिक गढ़ थाने के डगरदुआ निवासी रूपा सिंह (26) की पति गोपाल सिंह ने मंगलवार रात पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। रात भर महिला के दोनों बच्चे शव के पास बैठ कर बिलखते रहे। बुधवार सुबह घटना की जानकारी पुलिस को हुई। उक्त महिला का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव मायके पक्ष को सौंप दिया। वारदात के बाद से महिला के ससुराल पक्ष का कोई सदस्य सामने नहीं आया है। महिला के दोनों बच्चों को भी मायके पक्ष के लोग अपने साथ ले गए। आरोपी की तलाश में पुलिस हर संभावित ठिकानों में दबिश दे रही है लेकिन उनके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। आरोपी के दो भाई और हैं जो उमरिया जिले में रहते हैं। आरोपी के कृत्यों की वजह से वे गांव नहीं आते थे और न ही घटना के बाद ही घर आए थे। घर में रहने वाला अब कोई नहीं बचा है जिससे पुलिस ने ताला जड़ दिया है।
No comments
Post a Comment