रहिये अपडेट, भोपाल। राजधानी भोपाल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। अपनी बीमार मां को देखने जा रही एक महिला की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। सोमवार को वह अपने पति के साथ बाइक से जा रही थी। महिला की गोद में उसका दो साल का मासूम बच्चा भी था। रास्ते में बाइक अनियंत्रित हुई तो महिला की गोद से बच्चा अचानक छूटकर गिर गया। उसे बचाने के लिए महिला भी बाइक से कूद गई, जिससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गई और अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बच्चे की भी हालत गंभीर है।
ऐसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक शमशाबाद की ममता (25) पति सौदान मोेंगिया के साथ अपने मायके जा रही थी। तभी रास्ते में महुआखेड़ा के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान बच्चा उसकी गोद से छिटक कर सड़क पर गिर गया। सड़क पर गिरते ही बच्चा चीख पड़ा, अपने कलेजे के टुकड़े को सड़क पर बिलखता देख उसे बचाने के लिए महिला भी चलती बाइक से कूद गई। जिससे वह कई बार सड़क पर पलटी और बुरी तरह लहूलुहान हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलवाकर महिला और उसके बच्चे को अस्पताल भेजा। जहां महिला ने दम तोड़ दिया।
No comments
Post a Comment