रहिये अपडेट, नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से फिर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक लड़के ने चाकू घोंप कर नाबालिग लड़के की हत्या कर दी। यह पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह वारदात नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू के साथ आरोपित लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया।
पहले मुंह दबाकर किया बेहोश
पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे की वजह लूट-पाट है। पहले आरोपी ने पीड़ित का मुंह दबाया और जब वह बेहोश हो गया, तो आरोपी ने उससे करीब 350 रुपये लूटने से पहले उस पर चाकू से कई बार वार किया। आरोपी ने तकरीबन 60 से ज्यादा बार चाकू उसके शरीर पर घोंप दिया। पीड़ित को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार पीड़ित 17 साल का है, जो जाफराबाद इलाके का रहने वाला था। मृतक और आरोपी नाबालिग दोनों एक ही समुदाय के हैं।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
सीसीटीवी फुटेज के वीडिओ में देखा जा सकता है कि किस तरह से आरोपी नाबालिग दूसरे लड़के को बुरी तरह से चाकू मार रहा है। आसपास के जब लोगों ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो वह उन्हें भी डरा रहा है। इसके बाद फिर वह चाकू से मारता रहा। आरोपित पीड़ित बच्चे की गर्दन और चेहरे पर चाकू से बुरी तरह से हमला किया। हत्या के बाद वहीं पर आरोपी नाच रहा था और फिर मृतक को घसीटता हुआ दिखाई दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के ऊपर हत्या का एक मामला पहले का भी है।
No comments
Post a Comment