उठनी एकादशी के बाद आज से शुरू हुये मंगल मुहूर्त, वैवाहिक आयोजनों को लेकर बाजार में विशेष तैयारियां, जानिये शुभ मुहूर्त

Thursday, 23 November 2023

/ by BM Dwivedi

 

रहिये अपडेट बिजनेस डेस्क। देव उठनी एकादशी के बाद से वैवाहिक आयोजनों की शुरुआत एक बार फिर होने जा रही है। नवंबर और दिसंबर महीने में 16 विशेष मुहूर्त हैं, जिसमें बड़ी संख्या में शादियां होंगी। इन आयोजनों के लिए लोग खरीदी शुरू कर चुके हैं। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु जिस दिन जागते हैं उस दिन को देव उठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। करीब चार महीने के बाद इस दिन से शुभ कार्यांे की शुरुआत की जाती है। वैवाहिक आयोजनों में करोड़ों रुपए बाजार में आएंगे। एक विवाह के कार्यक्रम की कई रस्में होती हैं, जिनमें अलग-अलग सामग्री की जरूरत होती है और कई लोगों को व्यवसायिक लाभ मिलता है। हाथ से बनाई गई सामग्री की बिक्री भी तेज हो गई है। बांस के बर्तनों की भी जरूरत होती है। साथ ही लकड़ी के मंडप और मगरोहन सहित दूसरी सामग्री की जरूरतें होती है जो बाजार में उपलब्ध हो गई हैं। 

Also Read: सामाजिक विज्ञान की किताबों में पढ़ाई जाएगी रामायण और महाभारत, जानिए क्यों और किस कक्षा में पढ़ाया जायेगा

बारातघरों में दये जा रहे विशेष पैकेज 
वैवाहिक कार्यक्रमों का आयोजन अब ज्यादातर बारातघरों में ही होता है। शहरों में स्थान की कमी के चलते लोग बारातघरों में कार्यक्रम करते हैं। इनमें विशेष पैकेज भी तैयार किए गए हैं। भोजन बनाकर देने के साथ ही सजावट आदि का अलग रेट है। वहीं स्टेज सजाने से लेकर वाहनों की सजावट तक का काम करने वाले भी इनदिनों अतिरिक्त कर्मचारी बुला लिए हैं ताकि एक दिन एक से अधिक बुकिंग मिले तब भी वह पूरी कर सकें। 

Also Read: Satna: गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की जीप बस में घुसी, 8 की मौत, मरने वालों में एक ही परिवार के 6 लोग, गांव में मातम

गहने और कपड़ों की खरीदी जोरों पर 
वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए कपड़े और गहनों की खरीदी भी इन दिनों जोरों पर है। साथ ही बारात के लिए साफा और अन्य सामग्री के भी दुकानों में विशेष स्टाल सजाए गए हैं। दहेज में दिए जाने वाले फर्नीचर, बर्तन और इलेक्ट्रानिक सामग्री भी लोग खरीद रहे हैं। व्यवसाइयों ने बताया कि अधिकांश बड़े सामान खरीदने वाले लोगों ने रुपए देकर बुकिंग कर ली है। संबंधित कार्यक्रम की तारीख पर जिस स्थान पर बताया गया है वहां पर उनकी सामग्री पहुंचा दी जाएगी। घरों में सबके पास उक्त सामग्री रखने को जगह नहीं है। इस कारण लोग दुकानों में ही अभी से सामग्री रखवा रहे हैं।

Also Read: अजब-गजब: कभी अपने 38 दांतों की वजह से परेशान थीं कल्पना, अब इन्हीं दांतों ने दिलाई विश्वस्तर पर पहचान

ब्यूटी पार्लर में भी स्पेशल ऑफर 
दुल्हनों और अन्य महिलाओं को वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए तैयार करने के लिए शहर के ब्यूटीपार्लर भी तैयार हैं। इनकी ओर से भी अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग हिसाब से पैकेज तैयार किए गए हैं। संचालकों का कहना है कि दुल्हन को तैयार करने के लिए कई दिन लगते हैं। पहले उसके स्किन की जांच की जाती है और उसके अनुरूप सामग्री का उपयोग किया जाता है। इस वजह से कई दिन पहले से उन्हें बुलाया जाता है। 

Also Read: MP Election 2023: इस विधानसभा में होगी दोबारा वोटिंग, वीडियो सामने आने के बाद निर्वाचन आयोग जारी की तिथि तारीख

इनदिनों में है विवाह के विशेष मुहुर्त 

  • नवंबर 2023: 23, 24, 27, 28, 29।
  • दिसंबर 2023: 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 13, 14, 15, 16।
  • जनवरी 2024: 20, 21, 22, 27, 28, 29, 30, 31।
  • फरवरी 2024: 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 23, 24, 25, 26, 27, 29। 
  • मार्च 2024: 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 11, 12। 
  • अप्रेल 2024: 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26।
  • जुलाई 2024: 9, 11, 12, 13, 14, 15 जुलाई तक विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved