रहिये अपडेट, भोपाल। अरहर यानी तुअर की दाल के बढ़ाते दाम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालत यह हो गई है कि धीरे-धीरे यह आम इंसान से दूर होती जा रही है। तुअर की दाल ने महंगाई में पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जनवरी से नवंबर तक में तुअर दाल 45 फीसदी तक महंगी हो गई है। खुदरा बाजार में इसकी कीमत 160 से 200 रुपए प्रति किलो तक पहुंच चुकी है। वहीँ, चना दाल में भी तेजी आई है। हालांकि, मसूर, मूंग और उड़द दाल में ज्यादा उछाल नहीं है। बतादें कि तुअर दाल पिछले साल 110-112 रुपए प्रति किलो तक गई थी। लेकिन इस साल 160 रुपए प्रति किलो तक जा पहुंची है। जबकि तुअर दाल के दाम दो साल पहले रिकॉर्ड भाव 200 रुपए किलो तक पहुंचे थे। तब सरकार को दाम में नियंत्रण के लिए आयात बढ़ाना पड़ा था।
मौसम पर आसरा
इन दिनों कई क्षेत्रों में मावठे की बारिश हो रही हैं। यदि मौसमने साथ दिया तो तुअर की फसल बेहतर होगी। लेकिन यदि फसल पर मौसम की मार पड़ी तो महंगाई और बढ़ेगी। हालांकि सरकार इसके दाम पर नियंत्रण के लिए गंभीर है। इस साल देश में तुअर दाल की खपत करीब 45 लाख टन होने का अनुमान है। बतादें कि भारत में मोजाम्बिक, मलावी, तंजानिया और सूडान से तुअर आयात की जाती है।
No comments
Post a Comment