रहिये अपडेट, सतना। चुनावी कैम्पियन के तहत शुक्रवार को सतना पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को पहली बार सीएम पद को लेकर मुंह खोला। भाजपा की ओर विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट न करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार में फिर आने पर मैं मुख्यमंत्री रहूंगा या कोई और बनेगा? यह संगठन तय करेगा। मुख्यमंत्री यहां मीडिया सेंटर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उनसे पूछा गया था कि फिर से भाजपा की सरकार बनी, तो मुख्यमंत्री कौन बनेंगा-शिवराज सिंह चौहान या सतना के सांसद गणेश सिंह? जवाब में सीएम चौहान ने कहा कि भाजपा देश का सबसे बड़ा और संस्कारी संगठन है। मुख्यमंत्री का चेहरा मैं नहीं भाजपा संगठन तय करेगा।
विंध्य क्षेत्र के लिए गिनाये काम
मुख्यमंत्री ने प्रेसवार्ता में सतना और विंध्य के लिए वादे भी किए। उन्होंने कहा कि सतना में ग्लोबल स्किल पार्क बनाया जाएगा। रीवा में हवाई पट्टी, मऊगंज में बायपास, ब्यौहारी में रिंग रोड, सिंगरौली बायपास अनूपपुर में बायपास और रीवा में भी बेला सिलपरा रिंग रोड फेज-2 बनाएंगे।
कांग्रेस में केवल परिवारों की चिंता होती है
इस अवसर पर शिवराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि विंध्य ने कांग्रेस को सब दिया, लेकिन कांग्रेस ने विंध्य को कुछ नहीं दिया। कांग्रेस में केवल परिवारों की चिंता होती आई है, कार्यकर्ताओं की नहीं। कमलनाथ बताएं कि अपने सवा साल के कार्यकाल में विंध्य के लिए क्या दिया? उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी देश और प्रदेश का भला नहीं कर सकती। सोनिया गांधी बेटा और बेटी को ही स्थापित करने में जुटी हैं। इसी परंपरा को कमलनाथ भी निभा रहे हैं। उन्होंने इंडिया गठबंधन को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि पर्दे के पीछे गठबंधन तो बिखर ही गया है कांग्रेस भी बिखर रही है।
No comments
Post a Comment