रहिये अपडेट, इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां केएक छह साल के बच्चे की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। इतनी काम उम्र में कार्डियक अरेस्ट से मौत ने आज के खानपान और रहन-सहन पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कुछ दिनों से था बीमार
जानकारी मुताबिक पारिवारिक कार्यक्रम में दिल्ली गए 6 साल के बच्चे विहान जैन की मौत हो गई। कंचनबाग का रहने वाला विहान पहली कक्षा में पढ़ता था। उसे कमजोरी महसूस हुई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट से उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि वह कुछ दिनों से बीमार चल था। डॉक्टरों के मुताबिक, जांच के दौरान बच्चे में मायोकार्डिटिस वायरस के लक्षण मिले हैं। कार्डियोलॉजिस्ट के मुताबिक मायोकार्डिटिस या मायोकार्डिटिस हार्ट की मांसपेशियों की सूजन की स्थिति है। इससे हार्ट के खून को पंप करने की क्षमता कम हो जाती है।
No comments
Post a Comment