करवा चौथ के दिन नवविवाहिता का टूटा सब्र! आत्महत्या या हत्या पर सस्पेंस, पुलिस ने ससुराल के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wednesday, 8 November 2023

/ by BM Dwivedi

 

रहिये अपडेट, रीवा। करवा चौथ के दिन नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के इटौरा निवासी आरती पति रोहित द्विवेदी (26) का एक नवम्बर को करवा चौथ के दिन घर में फंदे पर शव लटकता मिला था। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया था। मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू की तो महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने की जानकारी सामने आई। 

Also Read:Rewa: प्रेमी के घर की हालत देख हलक से नहीं उतरा निवाला, बीमार किशोरी को पुलिस ने किया बरामद, जानिए कैसे झांसे में फंसी प्रेमिका

एक लाख नकद व कार के लिए कर रहे थे प्रताड़ित 
पीड़िता का मायका मनकहरी थाना सगरा में था और उसकी शादी दिसम्बर 2022 में हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने वादे के मुताबिक दहेज दिया था लेकिन शादी के बाद एक लाख रुपए नकद व फोरव्हीलर वाहन को लेकर महिला को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। उनको कई दिनों तक ससुराल वाले खाना नहीं देते थे और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। जांच के बाद पुलिस ने पति रोहित द्विवेदी, ससुर धनेन्द्र द्विवेदी, सास सीमा द्विवेदी, ननद आरती द्विवेदी, मौसी सास नीरज द्विवेदी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है। 

Also Read:Sohan Papdi: सोहन पपड़ी को बदनाम करने की कोशिश हो रही नाकाम, त्योहार में देशी मिठाइयों के साथ सेहत का रखा जा रहा खास ध्यान

चारों आरोपियों को भेजा जेल 
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। महिला ने आत्महत्या की थी या फिर फंदे पर लटकाकर हत्या की गई थी, पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है। सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी के मुताबिक जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved