Rewa: सेमरिया में यूपी के सीएम योगी कांग्रेस व बसपा पर जमकर बरसे, गिनाये भाजपा के डलब इंजन सरकार के फायदे, अयोध्या आने का दिया न्योता

Tuesday, 14 November 2023

/ by BM Dwivedi

रहिये अपडेट, रीवा. मध्यप्रदेश में इन दिनों चुनाव प्रचार जोरों पर चल रहा है। दोनों ही प्रमुख पार्टियां ताबड़-तोड़ चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के स्टार प्रचारकों को मध्यप्रदेश में डेरा है। इसी क्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जिले के सेमरिया कस्बे में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान वो कांग्रेस और बसपा पर जमकर बरसे। कहा कि कांग्रेस और बसपा ने आम लोगों को बड़ा धोखा दिया है। बहनजी के हाथी का पेट इतना बड़ा है कि उसमें सब समा जाता है। वहीं कांग्रेस ने अपने ५५-६० सालोंं में जनता को गरीब कल्याणकारी योजनाएं, आवास, शौचालय, बीमा कवर आदि सुविधाएं नहीं दे पाई, इसलिए अब इस बोझ को ढोने की जरूरत नहीं है। आप सबकी जिम्मेदारी है कि मप्र में कांगे्रस का खाता नहीं खुलना चाहिए। 

Also Read:MP Election: सभा में भीड़ नहीं जुटने से खफा हुए नेता जी, बिना सभा किए ही वापस लौटे सपा प्रमुख

भाजपा के डबल इंजन की सरकार के गिनाए फायदे
योगी ने भाजपा के डबल इंजन की सरकार के फायदे गिनाए और कहा कि भाजपा सरकार ने मोदी के नेतृत्व में विकास, सुरक्षा, सुशासन का सशक्त मॉडल दिया। नलजल योजना से हर घर में स्वच्छ जल पहुुंचाने का काम किया गया। शिवराज सरकार ने मध्यप्रदेश में विकास का मार्ग प्रशस्त कर बीमारू राज्य से बाहर निकाला। आज मप्र सबसे ज्यादा कृषि विकास वाला राज्य बना गया है। कहा कि यहां पर नीता कोल बैंठी हैं इनके पूर्वजों ने राम को चित्रकूट में शरण दी और भगवान राम ने १२ वर्ष तक इस पूरे क्षेत्र को अभयदान प्रदान किया। परंतु कांग्रेस ने वनवासियों को केवल गुमराह किया। पहलीवार भाजपा ने जात-पांत छोड़कर सबका साथ, सबका विकास का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि कोरोना आया तो भाजपा सरकार ने फ्री जांच, फ्री उपचार, फ्री वैक्शीन एवं फ्री में राशन की सुविधा दी। अगर कांग्रेस की सरकार होती तो वैक्शीन कभी नहीं आता और लाखों लोग काल कलवित हो गए होते। योगी ने कहा कि नौजवानों को रोजगार, मताओं, बहनों की खुशहाली, अन्नदाता किसानों की समृद्धि और विकसित तथा सुरक्षित मप्र के लिए भाजपा जरूरी है। उन्होंने मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी केपी त्रिपाठी के पक्ष में मतदान की अपील की। सभा में सांसद जर्नादन मिश्रा भी मौजूद रहे। 

Also Read:MP Election: विंध्य की कई सीटों पर सियासत के समर में दांव पर रिश्ते, किसका दें साथ, असमंजस में रिश्तेदार-मतदाता

रामलला के दर्शन के लिए बुलाया अयोध्या 
इस दौरान योगी ने कहा कि अगर कांग्रेस होती तो अयोध्या में न तो दीपोत्सव होता और न ही राममंदिर बनता। ये नारा लगाते थे रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तिथि नहीं बताएंगे। लेकिन हमने ढांचा भी हटाया, मंदिर बनाया और अब जनवरी में रामलला को विराजित करेंगे। आप सब रामलला के दर्शन के लिए आएं।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved