Rewa: बनारस से उपचार कराकर लौटे तो घर में मिली अधजली वृद्ध मां की लाश, घर में अकेली थी महिला, नहीं मिली मदद

Thursday, 30 November 2023

/ by BM Dwivedi

रहिये अपडेट, रीवा। परिजन उपचार करने के लिए बनारस गए हुए थे। घर पर सिर्फ 80 साल की बुजुर्ग महिला थी। घर वाले जब रात को लौटे तो वृद्धा का अधजला शव देखकर हैरान रह गए। घटना अनंतपुर की है, जहां अकेली वृद्धा की आग से जलकर मौत हो गई। रात में परिजन वापस लौटे तो उन्हें जानकारी हुई।  आशंका जताई जा रही है कि चाय बनाते समय वह आग की चपेट में आई थीं। 

Read Alsow: केंद्र सरकार ने गरीबों को दी बड़ी सौगात, पांच साल तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन, देश भर में 81 करोड़ को होगा फायदा

चाय बनाते समय हादसे की आशंका 
जानकारी  मुताबिक वृदावन कॉलोनी निवासी विमला देवी पति दयाशंकर मिश्रा (80) के पुत्र, बहू व नाती मंगलवार की भोर में 4 बजे उपचार कराने के लिए बनारस गए थे। घर में वृद्ध मां के लिए खाना-पानी रख दिया था। रात में जब लौटकर आए तो अंदर उनका अधजला शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल सुरक्षित करवा दिया। बुधवार सुबह सीन आफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डा. आरपी शुक्ला ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। समीप ही बर्तन में चाय बनाने का सामान रखा था जिससे आशंका है कि महिला ने छोटे वाले सिलेंडर पर चाय बनाने का प्रयास किया और उसी दौरान हादसे का शिकार हो गई। घर में अकेली होने से मदद भी नहीं मिल पाई। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved