रहिये अपडेट, रीवा। सोहागी पहाड़ पर तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए जिसमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को बस से निकलवाकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 30 सोहागी पहाड़ की बताई जा रही है। यात्री बस सूरत से सवारी लेकर प्रयागराज जा रही थी। मंगलवार की रात बस जैसे ही सोहागी पहाड़ में पहुंची तभी अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराकर सडक़ के किनारे पलट गई। घटना के बाद बस में फंसे घायलों की चीख पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को निकला
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। करीब आधा दर्जन यात्री घायल हुए थे जिनको तत्काल एम्बुलेंस सहित अन्य वाहनों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में बस का ब्रेक फेल होने से हादसे की जानकारी सामने आई है। ढलान में बस का ब्रेक फेल हो गया था जिससे चालक नियंत्रण नहीं रख पाया और वह हादसे का शिकार हो गई। थाना प्रभारी गोकुलानंद पाण्डेय ने बताया कि चालक ने बस का ब्रेक फेल होने की जानकारी दी है। जांच में जो तथ्य सामने आयेंगे कार्रवाई की जायेगी।
No comments
Post a Comment