Rewa: अनशनकारियों का गिरा स्वास्थ, रेलवे प्रशासन गंभीर नहीं नौकरी की मांग को लेकर किसानों का आमरण अनशन

Tuesday, 26 December 2023

/ by BM Dwivedi

रहिये अपडेट, रीवा. आमरण अनशनकारियों का स्वास्थ दिनोंदिन गिरता जा रहा है, जो चिंता का विषय है। लेकिन रेलवे प्रशासन इसको लेकर कतई गंभीर नहीं है। रेलवे किसान संघर्ष समिति गोविंदगढ़ के प्रवक्ता महेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि रीवा, सीधी-सिगरौली ललितपुर रेल परियोजना से प्रभावित किसानों का आमनण अनशन 6वें दिन भी जारी रहा। लेकिन आमरण अनशनकारियों का स्वास्थ खराब होता जा रहा है। डॉक्टरों की टीम द्वारा अनशनकारियों के स्वास्थ की जांच किया जाकर शासन-प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी जा रही है। परन्तु प्रशासन के अधिकारी अनशनकारियों का हालचाल लेने नहीं पहुंचे।

Read Alsow: Rewa: कालेज से प्रभारी प्राचार्य सहित 27 कर्मचारी रहे गायब, रोका वेतन मांगा जवाब

एक साल से संघर्ष कर रहे किसान
मंगलवार को आमरण अनशन स्थल पर किसाना नेता सुब्रतमणि त्रिपाठी भी पंहुचे। किसान नेता सुब्रतमणि ने कहा कि किसान अपनी जायज मांगों के लिये निरंतर एक साल से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन निरंकुश सरकार किसानों की मांगों की तरफ  ध्यान नही दे रही है। उन्होंने जनसंगठनों एवं जन आन्दोलनों के नेताओं से अपील है कि किसानों साथ दें। आमरण अनशन पर किसान नेता त्रम्यकेश्वर पाण्डेय, दिव्यांग रणजीत सिंह बघेल, आशा सिंह बघेल, रमेश शुक्ला, रामायण शर्मा, शतीश सिंह बैठे हुए हैं। इनका स्वास्थ धीरे-धीरे कमजोर होता जा रहा है। धरना स्थल पर जिला पंचायत सदस्य लालमणि त्रिपाठी, राघवेन्द्र मिश्रा, हीरा सिंह, प्रवीण पाण्डेय, धर्मेन्द्र दाहिया, राजेन्द्र शर्मा, संजय तिवारी आदि किसान व सैकड़ों नौजवान उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved