रहिये अपडेट, भोपाल। मध्यप्रदेश के सबसे चर्चित मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान पद से हटाने के बाद भी अक्सर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। हर कोई यह जानना चाहता है कि पद छोड़ने के बाद अब शिवराज सिंह चौहान क्या कर रहे हैं? इन्ही चर्चाओं और कयासों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो खेती का काम करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट भी कर रहे हैं। ट्रैक्टर चलाते हुए शिवराज सिंह की हर तरफ चर्चा हो रही है।
वीडिओ के साथ लिखा पोस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूर्व सीएम शिवराज सिंह गुरुवार को अपने फार्म हाउस पहुंचे थे। यहां उन्होंने खेतों में बुआई कराई और आसपास के किसानों से भी मुलाकात भी की है। शिवराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना वीडियो पोस्ट किया है। वीडिओ के साथ ही उन्होंने पोस्ट में लिखा, अपने मध्य प्रदेश की माटी सोना उगलती है। धरती मां धन-धान्य से घरों को खुशहाल बना देती है। पसीने की कुछ बूंदों से माटी को नमन किया। आज खेतों की जुताई कर चने की बुआई की।
अपने मध्यप्रदेश की
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 14, 2023
माटी सोना उगलती है...
धरती माँ धन-धान्य से
घरों को खुशहाल बना देती है।
पसीने की कुछ बूँदों से माटी को नमन किया। आज खेतों की जुताई कर चने की बुआई की। pic.twitter.com/THzckQTmdN

No comments
Post a Comment