MP CM House: पूर्व सीएम शिवराज सिंह को खाली करना होगा बंगला, जानिए अब कहां होगा उनका नया ठिकाना?

Friday, 15 December 2023

/ by BM Dwivedi

 

रहिये अपडेट, भोपाल। मध्यप्रदेश के चहेते पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अब सीएम हाउस भी छोड़ना होगा। क्योंकि इसमें अब प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का निवास होगा। मध्य प्रदेश के बुदनी विधानसभा से विधायक और करीब साढ़े 16 साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान का ठिकाना अब बदल जाएगा। शिवराज का अब नया ठिकाना राजधानी भोपाल में ही रिंग रोड पर स्थित बंगला होगा। बताया जा रहा है कि दो बंगलों को आपस में जोड़कर शिवराज के लिए तैयार किया जा रहा है, अब यही बंगला शिवराज सिंह चौहान का नया बसेरा होगा। 

Read Alsow: Railway: रीवा-गोविंदगढ़ रेल लाइन का ट्रैक कम्प्लीट, ट्रायल रन हुआ पूरा, अब जल्द ही शुरू होगी रेल सेवा

व्यवस्थित करने में दो करोड़ का व्यय 
जानकारी के मुताबिक राजधानी भोपाल के रिंगरोड नंबर 1 पर बीते कई दिनों से एक बंगले को तैयार किया जा रहा था। दो बंगलों को आपस में जोड़कर इसे तैयार किया रहा था। चर्चा है कि इस बंगले को व्यवस्थित करने के लिए शासन द्वारा दो करोड़ रुपए से अधिक का खर्च किया गया है। यह बंगला शिवराज सिंह चौहान के नाम पर ही अलार्ट किया गया है। मुख्यमंत्री निवास छोड़ने के बाद अब शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ इसी बंगले में रहेंगे।  बताया जा रहा है कि आगामी चार-पांच दिनों में शिवराज सिंह चौहान को सीएम हाउस खाली करना पड़ेगा। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved