रहिये अपडेट, मुंबई। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा से शादी के बाद अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के फिल्म करियर को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि वह अब फिल्में नहीं करेंगी। वहीँ कुछ लोगों का कहना है कि वह आने वाले समय में वो राजनीति में भी जा सकती हैं। इन सभी सवालों और कयासों पर परिणीति ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सक्सेसफुल शादी के सीक्रेट और ऐक्टिंग करियर के साथ ही पॉलिटिक्स ज्वाइन करने के बारे में बात कही। बतादें कि इस साल 24 सितंबर को आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा से अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने शादी की थी। परिणीति और राघव की शादी राजस्थान के उदयपुर में शाही अंदाज में हुई थी। इसके बाद दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्सन हुआ जिसमे बॉलीवुड और राजनीति से जुडी हस्तियां शामिल हुई थीं।
बताया सफल शादी का सीक्रेट
परिणीति पॉलिटिक्स में इंटरेस्टेंड को लेकर अपने अंदाज में मुस्कुराते हुए कहा कि, “मैं अपनी सफल शादी का सीक्रेट बताती हूं! मैं हूं एक्टर और वो पॉलिटिशियन। उनको बॉलीवुड के बारे में कुछ नहीं पता और मैं राजनीति के बारे में कुछ नहीं जानती। इसलिए हमारी शादी बहुत अच्छी चल रही है.” परिणीति चोपड़ा ने आगे कहा कि उनका पॉलिटिक्स में इंटरेस्टेड नहीं हैं। वह एक्टिंग में ही बनी रहना चाहती हैं। परिणीति चोपड़ा वर्कफ़्रंट की बात करें तो शादी से पहले उन्होंने दिलजीत दोसांझ के साथ इम्तियाज अली की ‘चमकीला’ की शूटिंग पूरी की थी। शादी के बाद परिणीति की एक फिल्म ‘मिशन रानीगंजः द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ रिलीज हुई, जो बुरी तरह फ्लॉप हो गई।
No comments
Post a Comment