Rewa: जबरन दुराचार के बाद रिश्तेदार कर रहा ब्लेकमेल, महिला ने एसपी से लगाई सुरक्षा की लगाई गुहार

Monday, 18 December 2023

/ by BM Dwivedi

रहिये अपडेट, रीवा। जिले के मनगवां थाना क्षेत्र से आई एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा कर सुरक्षा की लगाई गुहार लगाई है। जिसमें आरोप लगाया है कि उसकी ननद के चचेरे देवर ने उसके साथ जबरन दुराचार किया है। वह लगातार वीडियो में एडिटिंग कर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। इसकी शिकायत कई बार परिवार के लोगों से की है लेकिन वह नहीं मान रहा है। उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। 

Read Alsow: MP: एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने गोली मार कर दी हत्या, दो साल से शादी का बना रहा था दबाव

सास और महिला का साथ मारपीट कर की लूट 
महिला ने आरोप लगाया है कि बीते 13 दिसंबर को उसके घर पर आकर उसे और सास के साथ मारपीट की गई है। घर पर रखे 50 हजार रुपए और मंगलसूत्र भी लूट ले गए हैं। आरोपी मझियारी प्रयागराज का रहने वाला है। महिला ने यह भी कहा है कि आरोपी को मिसिरगवां के अमरेश और रामानंद नाम के लोगों का संरक्षण भी प्राप्त है। महिला ने कहा है कि उसकी जान को भी खतरा हो सकता है। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved