MP: एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने गोली मार कर दी हत्या, दो साल से शादी का बना रहा था दबाव

Saturday, 16 December 2023

/ by BM Dwivedi

 

रहिये अपडेट, नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एकतरफा प्यार में पढ़कर सिरफिरे आशिक ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। गुरुवार रात हुई इस वारदात के बाद पीड़ित परिवार के साथ सैकड़ों लोगों ने चक्काजाम कर दिया। जिसके चलते करीब 6 घंटे मुख्य मार्ग बंद रहा। पीड़ित परिवार आरोपी का घर गिराने की मांग कर रहा था। नापी कराने के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर माने। आरोपी भागने की फ़िराक में था, लेकिन उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Read Alsow: एक संतान की चाहत में मिला तीन बच्चों का उपहार, 23 साल की महिला ने एक साथ जन्मे 3 बच्चे, देखने वाले हुए अचंभित

दो साल से कर रहा था परेशान 
जानकारी के मुताबिक काजल साहू (22) जबलपुर के एक कैफे में नौकरी करती थी। वह रोज ट्रेन से आती-जाती थी। वहीँ गोटेगांव का देवेंद्र पटेल (23) जो उससे प्यार करता था और उस पर शादी का दबाव बना रहा था। गुरुवार रात काजल गोटेगांव स्टेशन पर पहुंची तभी देवेंद्र ने उसे रास्ते में रोका और शादी की बात करने लगा। काजल ने उसे इनकार किया तो देवेंद्र ने उसकी कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी। काजल के भाई के मुताबिक, आरोपी दो साल से तंग कर रहा था। 


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved