रहिये अपडेटए रीवा। सैनिक स्कूल रीवा में पढ़ाई कर निकले यहां के छात्र देश और दुनिया में यहां का नाम रौशन कर रहे हैं। सैनिक स्कूल रीवा के छात्र रहे दिनेश कुमार त्रिपाठी को नौसेना का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वह आगामी चार जनवरी को अपना पदभार ग्रहण करेंगे। वर्तमान में दिनेश त्रिपाठी वाइस एडमिरल की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने अब तक मुंबई में भारतीय नौसेना के पश्चिमी कमान के कमांडर की जिम्मेदारी तटस्थता के साथ संभाली है।
मूलरूप से सतना के रहने वाले
त्रिपाठी सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र के महुडर गांव के रहने वाले हैं। सैनिक स्कूल के वर्ष 1989 बैच के वह पासआउट छात्र हैं। वह स्कूल के सतपुड़ा हाउस में थे। इन्हें कुछ समय पहले ही अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी की मानद उपाधि दी गई थी। साथ ही विश्वविद्यालय की ओर से उनका सम्मान भी किया गया था। इसके पहले रीवा के रहने वाले उपेन्द्र द्विवेदी को भी सेना में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने का अवसर मिला था।
No comments
Post a Comment