Rewa: शहर में पहली बार महिलाओं के लिए पिंक टायलेट की बनाई व्यवस्था, नगर निगम आयुक्त ने किया शुभारंभ

Monday, 25 December 2023

/ by BM Dwivedi

रहिये अपडेट, रीवा। महिलाओं के लिए सुविधाओं का ध्यान रखते हुए पहली बार नगर निगम ने अलग से टॉयलेट की व्यवस्था बनाई है। इसकी शुरुआत शहर के अस्पताल चौराहे के पास की गई है। सोमवार को नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन एवं वार्ड पार्षद पूजा सिंह ने इसे नि:शुल्क सेवा के लिए समर्पित किया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सुशासन दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा शहर का प्रथम पिंक महिला शौचालय का लोकार्पण किया गया। इस शौचालय में महिलाओं के लिए नि:शुल्क शिशु दुग्धपान कक्ष बनाया गया है। शौचालय में महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड मशीन यूज किए हुए पैड को निष्पादन करने के लिए इंसिनेटर मशीन, उत्तम प्रकाश की व्यवस्था आदि बनाई गई है। संचालन में बच्चों के लिए खेलने की व्यवस्था भी की गई है। 

Read Alsow: Rewa: मानव के मन का तनाव और अवसाद मिटाकर जो आनंद से भर दे वही शिक्षा असली शिक्षा : ऋतेश्वर

इस अवसर पर नगर निगम के कार्यपालन यंत्री एसके चतुर्वेदी, सहायक यंत्री राजेश मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक प्रकाश सिंह सिंगोते, स्वच्छता सलाहकार अमित सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। शहर में पिंक टॉयलेट की मांग नगर निगम के बजट सत्र के दौरान कई महिला पार्षदों की ओर से उठाई गई थी। जिस पर यह व्यवस्था बनाई गई है। कई वार्डों के पार्षदों ने इस तरह के पिंक टॉयलेट अन्य वार्डों में भी बनाने की मांग की है। सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं के सामने बच्चों को दूध पिलाने के लिए सुरक्षित जगह नहीं होने से शर्मशार होना पड़ता है। इस कारण मांग उठाई गई है कि बाजार के बीच भी इस तरह की व्यवस्थाएं की जाएं। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved