Rewa: पांचवी बार जीत दर्ज कर बनाया नया रिकार्ड, लेकिन अपने ही वार्ड में फिर हार गये राजेन्द्र शुक्ला, जानिए क्या है वजह

Thursday, 7 December 2023

/ by BM Dwivedi

रहिये अपडेट, रीवा। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और भाजपा ने बंपर जीत हासिल की है। वहीं जीत को लेकर आश्वस्त बैठी कांग्रेस के करारी हार का सामना करना पड़ा है। अब दौर है शुरू है समीक्षा का। रीवा विधानसभा सीट की बात करें तो यहां से राजेन्द्र शुक्ला ने लगातार एक ही सीट से पांचवी बार जीत दर्ज कर जिले में नया रिकार्ड कायम किया है।  वह लगातार अच्छे वोटों से जीत दर्ज कर अपने कद को राजनीतिक तौर पर बढ़ा रहे हैं। साथ ही प्रदेश सरकार में उनकी अहमियत भी बढ़ रही है। लेकिन इन सबके बीच वह हर बार की तरह इस बार भी अपने वार्ड से चुनाव हार रहे हैं। हमेशा की तरह इस बार भी वो अपने खुद के पोलिंग में नहीं जीत पाए। 

Read Alsow: MP: कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया ने राजभवन के सामने किया अपना 'मुंह काला', जानिए किस वचन को किया पूरा

हर बार भाजपा को कम मिले वोट
बतादें के रीवा के वार्ड 23 के अमहिया में तीन पोलिंग बूथ थे, जिसमें से तीनों जगह भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। अपने वार्ड से राजेन्द्र शुक्ला 440 वोटों से पीछे रहे हैं। उनके वार्ड से कांग्रेस ही लगातार जीत दर्ज करती रही है। ऐसा भी नहीं है कि उन्होंने अपने वार्ड के विकास में कोई कमी छोड़ी है। दरअसल यह वार्ड मुस्लिम बाहुल्य है, जहां पर हर बार भाजपा को कम वोट मिलते हैं। शुक्ला ने रीवा सीट की 244 पोलिंग बूथों में से 215 में लीड की है। जबकि 29 बूथों में कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र शर्मा को जीत मिली। हालांकि कांग्रेस का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा है। जिन क्षेत्रों में पार्टी को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी वहीं हार का सामना करना पड़ा है। इस बार बदलाव की हवा पर कांग्रेस को भरोसा था लेकिन परिणामों ने मायूष कर दिया। 


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved