MP: कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया ने राजभवन के सामने किया अपना 'मुंह काला', जानिए किस वचन को किया पूरा

Thursday, 7 December 2023

/ by BM Dwivedi

 

रहिये अपडेट, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूलसिंह बरैया चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने भोपाल में राजभवन के सामने मुंह काला किया। बतादें कि बरैया ने ऐलान किया था कि, यदि प्रदेश में भाजपा को 50 सीटें मिल गईं तो वो अपना मुंह काला कर लेंगे।  इसके लिए उन्होंने बाकायदा तारीख और स्थान का भी जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि 7 दिसंबर को भोपाल में राजभवन के सामने दोपहर 2 बजे अपने हाथों से मुंह काला करेंगे। 

Read Alsow: BJP के 10 सांसदों ने छोड़ी संसद सदस्यता, जानिए भाजपा की किस रणनीति के तहत लिया गया ये फैसला

दिग्विजय ने लगाया काला टीका 
वादे के मुताबिक तय तारीख पर फूलसिंह बरैया, दिग्विजय सिंह और पार्टी के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ राजभवन के बाहर पहुंचे। यहां दिग्विजय सिंह ने विधायक बरैया के चेहरे पर काला टीका लगाया। इस दौरान उन्होंने और कालिख लगाने के लिए कहा, इस पर दिग्विजय ने ऐसा करने से इनकार किया। यह नजारा देखकर वहां मौजूद दोनों नेताओं के साथ ही अन्य लोग मुस्कुराते रहे। बतादें कि फूलसिंह बरैया ने भांडेर सीट पर 29438 वोटों से चुनाव जीते हैं। उन्होंने बीजेपी के घनश्याम पिरौनिया को हराया है। 

Read Alsow: MP: भाजपा और कांग्रेस की टक्कर में अन्य दलों के प्रत्याशी जमानत तक नहीं बचा पाये, सपा और आप सहित अन्य दलों का प्रदर्शन खराब

फूलसिंह बरैया अपने वचन के पक्के
दिग्विजय सिंह ने कहा, फूलसिंह बरैया अपने वचन के पक्के हैं। मैंने उनसे कहा था कि उन्हें मुह कला करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि उनका वचन तो सही निकला। पोस्टल बैलेट में तो बीजेपी को 50 से कम सीटें मिलीं। बैलेट पेपर में कांग्रेस की जीत हुई है, जबकि ईवीएम में हार। इसलिए मुंह तो बीजेपी को काला करना चाहिए, जिन्होंने लोकतंत्र की हत्या की है। काला टीका इसलिए लगाया ताकि बरैया को किसी की नजर न लगे। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved