रहिये अपडेट, पश्चिम चम्पारण। एक महिला द्वारा एक साथ तीन-तीन बच्चों को जन्म देने का मामला सामने आया है। सुखद बात यह है कि जच्चा और सभी बच्चे स्वस्थ हैं। महिला के तीनों बच्चे सही सलामत हैं, इन बच्चों में एक लड़का और दो लड़कियां हैं। बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले के नौतन प्रखंड की रहने वाली इस महिला के पहले से तीन साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा है। लेकिन उसे एक और संतान की चाहत थी। लेकिन कुदरत ने उसे तीन बच्चों का उपहार दिया है। तीन बच्चों के जन्म से महिला सहित उसका पूरा परिवार बेहद खुश है।
परिवार में ख़ुशी का माहौल
जानकारी के मुताबिक बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। बुधवार को हुए प्रसव में पेट से निकले तीन बच्चों को देख डॉक्टर सहित वहां मौजूद सभी लोग अचंभित हो गया। मां और बच्चों के सही सलामत होने से पूरे परिवार में ख़ुशी का माहौल है। बताया जा रहा है कि तीन बच्चों को जन्म देने वाली करीब 23 वर्ष की इस महिला का नाम साब्या खातून है। नौतन प्रखंड के खड्डा रहीमपुर की निवासी साब्या मुताबिक उसके पति यानी शौहर शाहबुद्दीन अंसारी (26) राजमिस्त्री हैं।
वजन कम होने पर दो बच्चों को विशेष ट्रीटमेंट
साब्या के मुताबिक पेट में तीन बच्चे होने की वजह से उसकी डिलीवरी नॉर्मल नहीं हो पाई और डॉक्टर को ऑपरेशन करना पड़ा। ऑपरेशन के जरिए कुछ सेकेंड्स के अंतराल में उसने एक-एक कर तीन बच्चों को जन्म दिया। जिसमें से दो लड़कियां और एक लड़का है। वहीँ हॉस्पिटल स्टॉफ के मुताबिक तीनों बच्चे बिलकुल स्वस्थ हैं, हालांकि दो बच्चों का वजन कुछ कम है। ऐसे में दोनों बच्चों को शीशे में रख विशेष ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।
No comments
Post a Comment