संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, संसदीय कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोगों ने कूद कर फैलाया धुआं, विजिटर गैलरी पास पर लगाई गई रोक

Wednesday, 13 December 2023

/ by BM Dwivedi

रहिये अपडेट, नई दिल्‍ली। लोकसभा की सुरक्षा में एक बड़ी चूक सामने आई है। बुधवार को संसदीय कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और उन्‍होंने धुआं फैला दिया। जिसके चलते संसदीय कार्यवाही अचानक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। हालांकि घटना के तत्काल बाद ही दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। लेकिन साल 2001 में हुए संसद पर हमले के 22 साल बाद आज उसकी बरसी पर इस तरह की घटना कई सवाल खड़े कर रही है। इस बारे में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कहना है कि लोकसभा अपने स्तर पर जांच की जा रही है। साथ ही इस बारे में दिल्ली पुलिस को भी निर्देश दिया गया है। बिरला  मुताबिक जो धुआं सदन में फैलाया गया था वह साधारण था इसे लेकर चिंता कोई बात नहीं है। फिलहाल विजिटर गैलरी पास पर रोक लगा दी गई है। 

Read Alsow: पहली बार विधायक बने भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के सीएम, जानिए किसने रखा हैरान करने वाला यह प्रस्ताव

जूते से कुछ निकालकर फैला दिया धुआ
इस घटना के बाद सदन में कूदने वाले दोनों शख्स को पकड़ कर उनकी सारी सामग्री जब्त कर ली गई है साथ ही संसद भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे दो लोगों को भी पकड़ा गया है। यह घटना सदन में शून्यकाल के दौरान दोपहर करीब एक बजे हुई, दर्शक दीर्घा से अचानक दो व्यक्ति सदन में कूदे और इनमें से एक व्यक्ति तेजी से कूदते हुए आगे की ओर भाग रहा था, फभी सुरक्षाकर्मियों और कुछ सांसदों ने उसे घेर लिया। इसी दौरान एक व्यक्ति ने जूते से कुछ निकालकर धुआं फैला दिया। जिसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved