विदाई के चंद घंटे बाद दूल्हा-दुल्हन सहित घर के पांच लोगों की दर्दनाक मौत, दो परिवारों की खुशियां मातम में बदलीं

Wednesday, 13 December 2023

/ by BM Dwivedi

रहिये अपडेट, जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में एक भीषण हादसा हो गया। जिसमें दुल्हा-दुल्हन सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना अकलतरा और पामगढ़ के बीच पकरिया जंगल के चंडी देवी मंदिर के पास हुआ। जहां एक ट्रक ने कर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। 

Read Alsow: MP: ससुर डॉ. मोहन यादव के शपथ ग्रहण में शामिल हुईं होने वाली बहू, सीएम के समधाने में बंटी मिठाई

विदाई के बाद दुल्हन लेकर लौट रहे थे घर 
जानकारी के मुताबिक बलौदा निवासी ओमप्रकाश सोनी के बेटे शुभम सोनी की शादी शनिवार को थी। बड़े ही धूमधाम से बारात बलौदा से शिवरीनारायण गई हुई थी। रात भर बड़े उत्साह और गाजेबाजे के साथ शादी हुई। फिर अगले दिन रविवार की सुबह दुल्हन की विदाई हुए। दुल्हन नेहा सोनी को लेकर दूल्हा शुभम सोनी सहित पांच लोग कार से बलौदा लौट रहे थे। रास्ते में पकरिया झूलन के जंगल मां चंडी देवी के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे तेजरफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि कार में बैठे दूल्हा-दुल्हन सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दूल्हे की हालत काफी गंभीर थी, जिसे पामगढ़ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय उसकी सांस टूट गई। 

Read Alsow: MP: ट्राला से टकराई तेज रफ़्तार बस, मां सहित गोद में बैठे 6 माह के दुधमुंहे बच्चे की मौत

गाड़ी से निकालने लगा धुआं के गुब्बार
एक्सीडेंट इतनी भीषण था कि कार में आग लग गई और गाड़ी से धुआं के गुब्बार निकालने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों के सहयोग से कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला गया। और पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। हादसे में मृतकों शुभम सोनी (दुल्हा), नेहा सोनी (दुल्हन), ओमप्रकाश सोनी, (दूल्हे के पिता जी),  रेवती सोनी (बहन), सरजू सोनी (बहनोई) शामिल हैं।  वहीं ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार है। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved