रहिये अपडेट, रीवा। भाजपा कार्यालय अटलकुंज में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के मुख्यातिथ्य एवं जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह की अध्यक्षता में गांव चलो अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बताया गया कि गांव चलो अभियान 9 से 11 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता 24 घंटे बूथों पर बिताएंगे।
कार्यशाला का आयोजन
कार्यशाला में अभियान के सम्बंध विस्तृत जानकारी दी व अभियान के विभिन्न चरणों पर विस्तृत चर्चा कर आगामी कार्ययोजना तैयार कराई गई। कार्यशाला में अभियान की जिला टोली, मण्डल टोलियाँ, जिला पदधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारियों सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर शुक्ल ने बताया कि अभियान के दौरान पार्टी के नेता, कार्यकर्ता गांव-गांव प्रवास करेंगे व बूथ स्तर पर सांगठनिक ढांचे को देखते हुए समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोग से संपर्क करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता को 24 घंटे के लिए गांव में जाना है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने गांव चलों अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। कहा की गांव चलो अभियान में कार्यकर्ता केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर जाकर देंगे और नए लोगों को संगठन से जोड़ने का काम करेंगे। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष मऊगंज राजेंद्र मिश्रा, अभियान संयोजक ममता गुप्ता, सुनील सोहगौरा, विवेक पांडे, अवध बिहारी पांडे, मुद्रिका पटेल, क्रांतिवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
No comments
Post a Comment